{"_id":"6afd3c3b9fe2e3ea5104ddc3","slug":"dhirendra-shastri-big-statement-in-up-pratapgarh-katha-is-stopped-then-namaz-will-also-be-stopped-raja-bhaiya-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'कथा रोकोगे तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी'; प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री बोले-हिंदू जाग रहा है, सनातनी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'कथा रोकोगे तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी'; प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री बोले-हिंदू जाग रहा है, सनातनी...
Wed, 18 Nov 2026 11:49 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:49 AM IST
सार
प्रतापगढ़ में कथाव्यास बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर कथा रोकने की मांग उठेगी तो नमाज रोकने की मांग भी उठ सकती है।
विज्ञापन
Dhirendra Shastri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रतापगढ़ के कुंडा के बेंती परेड ग्राउंड में कथा समापन के बाद देर रात कथाव्यास बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमारे तो नाम में ही कृष्ण है। हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बहुत सफाई इसलिए नहीं देते क्योंकि हम अपना कार्य करने निकले हैं तो स्वाभाविक है कि तरह-तरह की बात होगी। वह अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत अपने धर्म का प्रचार करने का हमें संपूर्ण हक है।
उस अनुसार कथा नहीं रोकी जा सकती। अगर कथा रोकी जाएगी तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी। चर्च की प्रार्थना भी रोकी जाएगी। ऐसा होगा तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी। हिंदू जाग रहा है, सनातनी जाग रहा है, मुखरता के साथ हिंदुओ ने अब जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बहुत सफाई इसलिए नहीं देते क्योंकि हम अपना कार्य करने निकले हैं तो स्वाभाविक है कि तरह-तरह की बात होगी। वह अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत अपने धर्म का प्रचार करने का हमें संपूर्ण हक है।
विज्ञापन
उस अनुसार कथा नहीं रोकी जा सकती। अगर कथा रोकी जाएगी तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी। चर्च की प्रार्थना भी रोकी जाएगी। ऐसा होगा तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी। हिंदू जाग रहा है, सनातनी जाग रहा है, मुखरता के साथ हिंदुओ ने अब जवाब दिया है।
विज्ञापन
यह उत्सव नहीं, सनातन जागरण का महोत्सव है: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
कथाव्यास धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बेंती में एक तरफ गंगा बह रही हैं तो दूसरी ओर आज से चार दिन तक राम कथा की गंगा बहेगी। ऐसा लगा रहा है कि जैसे कुंडा में प्रयागराज का महाकुंभ लग गया हो। चारों तरफ सनातनियों का सैलाब है। सनातन के प्रखर और मुखर व हिंदुत्व के लिए जीने वाले मेरे अति प्रिय रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की ओर से यह उत्सव नहीं, सनातन का जागरण महोत्सव कराया जा रहा है।
संत, महंत, महात्मा, राजपीठ और व्यासपीठ से लोग पहुंच गए। कथा में देरी होने पर कथाव्यास ने माफी मांगी। कथाव्यास ने कहा कि पहली बार पाकिस्तानी हिंदुओं को सुनाने में आनंद आ रहा है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कल सुबह पाकिस्तानी हिंदुओं से हवन भी करवाएंगे।
जिस राज्य की प्रजा प्रसन्न, वही राम राज्य : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
कुंडा के बेंती राजभवन में कथा शुभारंभ के बाद बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा था कि जिनके राज्य में पूरी प्रजा प्रसन्न रहे, वही राम राज्य है। जिस राज्य में राजा प्रसन्न रहे, वह रावण राज्य है।
मंगलवार दोपहर तीन बजे शुरू हुई रामकथा में कथावाचक ने कहा जिस राज्य में नारी भोग्य नहीं बल्कि पूज्य होती है, वही राम राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ही ब्रह्म हैं। उनसे आदर्श चरित्र किसी का नहीं हो सकता है।
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज गोपाष्टमी है। यह ठाकुर जी की अष्टमी है। इसी दिन ठाकुर जी ने गाय चरानी शुरू की थी। आज ही के दिन प्रतापगढ़ की धरती पर जन्मे धर्म सम्राट स्वामी करपात्री ने गाय माता के मुद्दे को लेकर संसद की ओर कूंचकर आंदोलन छेड़ा था।
गोपाष्टमी के दिन ही कुंडा में रामकथा की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि सनातन और रामकथा का मतलब सब को जोड़ना है। प्रभु राम जन जन के हैं। प्रभु राम वन गए तो वो बन गए। न वो वन जाते और न ही मर्यादा पुरुषोत्तम बन पाते।
कुछ लोग कैकेयी के कारण प्रभु श्रीराम के वन जाने की बात कहते हैं लेकिन प्रभु कैकेयी नहीं सबरी के लिए वन गए थे। राम और श्याम सबके हैं।
