Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP BJP Chintan Shivir: UGC Rules and SIR Under Review Ahead of 2027 Assembly Elections

यूपी: गलतियां में होगा सुधार, जनता तभी करेगी फिर से ऐतबार; यूजीसी से फायदा हुआ या नुकसान? कई मुद्दों पर चर्चा

Wed, 18 Nov 2026 12:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Nov 2026 12:11 PM IST
सार

मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में यूजीसी, मतदाता सूची में खामियां और टिकट वितरण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। एसआईआर का मुद्दा भी उठा। आइए जानते हैं बैठक में कौन-कौन से मुद्दों के निस्तारण पर जोर दिया गया?

विज्ञापन
UP BJP Chintan Shivir: UGC Rules and SIR Under Review Ahead of 2027 Assembly Elections
UP BJP Chintan Shivir - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी आलाकमान ने उन सभी निर्णयों पर मंथन किया जिससे वोटरों के एक बड़े वर्ग में नाराजगी है और इससे पार्टी को विधानसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है। यह साफ किया गया कि यूजीसी नियमों में बदलाव जैसे मामलों पर पार्टी अब बैकफुट पर रहेगी और ऐसे तमाम मुद्दों का चुनाव से पहले ही निस्तारण कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, यूजीसी नियमों में बदलाव का सबसे बड़ा विरोध उस वर्ग ने किया जिसे भाजपा का कोर वोटर कहा जाता है। मुख्य रूप से ब्राह्मण, वैश्य, ठाकुर, त्यागी, कायस्थ आदि को भाजपा अपना मजबूत वोटर मानती रही है। जैसे ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का इक्विटी रेगुलेशंस 2026 आया, यह वर्ग नाराज हो गया। इसका देशव्यापी विरोध हुआ।
विज्ञापन

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले इस रेगुलेशन के आने से चुनावी विश्लेषकों ने भी हैरानी जताई क्योंकि भाजपा का यह कोर वोटर अब विरोध के स्वर उठाने लगा। 
विज्ञापन

यहां तक कि प्रदेश भाजपा के रणनीतिकारों ने भी कहा कि बिना वजह यह नियम क्यों लाया गया जबकि किसी ने पुरजोर तरीके से इसकी मांग भी नहीं की थी। बिना वजह चुनाव से पहले यह प्रयोग क्यों? योजना बैठक में भी ये सवाल उठे और माना गया कि ऐसे निर्णय पार्टी के लिए आत्मघाती गोल हो सकते हैं। 
विज्ञापन

इसी तरह एसआईआर का मुद्दा भी उठा। कहा गया कि इससे फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता नजर आ रहा है। बैठक में तय हुआ कि ऐसे मुद्दों का निस्तारण चुनाव से पहले ही किया जाएगा। गड़बड़ा जाएगा जीत का समीकरण भाजपा अपनी चुनावी रणनीति में इन तीनों जातियों को प्रमुख कोर वोट बैंक मानती है।

 

उदाहरण के लिए, 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 403 सीटों में से लगभग 71 टिकट ठाकुरों, 68 ब्राह्मणों और 28 वैश्य उम्मीदवारों को दिए थे। बैठक में पार्टी के रणनीतिकारों ने माना कि यूपी के कुल मतदाताओं में सवर्ण वर्ग लगभग 18 से 23 प्रतिशत माना जाता है। 

इसमें ब्राह्मण लगभग 10 से 14, ठाकुर (राजपूत) लगभग 7 से 10 और वैश्य (बनिया) लगभग 2 से 4 प्रतिशत आंके जाते हैं। माना कि 2022 के विधानसभा चुनाव में लगभग 89 प्रतिशत ब्राह्मण, 87 प्रतिशत और 83 प्रतिशत वैश्य मतदाताओं ने भाजपा गठबंधन को वोट दिया था। इस बार यूजीसी से नाराजगी है। यदि यह पूरा वर्ग नहीं माना तो जीत का पूरा समीकरण गड़बड़ा सकता है। ऐसे में रूठों को मनाना होगा और सारे गिले-शिकवे दूर करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed