Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार: प्रखंड प्रमुख मासिक भत्ता 10 हजार, ईओयू छापे में मिली करोड़ों की अचल संपत्ति
बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। कार्रवाई में 30 लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये के गहने मिले हैं। जांच एजेंसी ने पांच साल में 14 अचल संपत्तियां खरीदने के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में उनकी ज्ञात आय से करीब 1.25 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति होने का आरोप है। और पढ़ेंबिहार: कान में ईयरफोन लगाकर पटरी पार करते युवक की ट्रेन से टकराकर मौत
बेगूसराय के बरौनी-हाथिदह रेलखंड पर बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए 27 वर्षीय युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात कर रहा था। स्थानीय लोगों और गेटमैन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आवाज नहीं सुन सका। और पढ़ेंबिहार: मुंगेर में पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी जेल से छूटे थे, रंजिश में ली जान
मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची नाकी गांव में 50 वर्षीय किसान रंगलाल मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव धान के खेत में मिला। परिजनों ने 2021 में बेटे के अपहरण के मामले में जेल गए तीन लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ेंबिहार: लालू के पूरे परिवार को नीतीश के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए- गिरिराज का तेजस्वी पर पलटवार
बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने नामकरण पर सवाल उठाए तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के पूरे परिवार को नीतीश कुमार के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए। तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय या सामाजिक न्याय के नाम पर रखने की मांग उठाई है। और पढ़ेंबिहार: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए वैशाली में 20 लाख वर्गफीट में बना सभा स्थल, 60 एलईडी स्क्रीन लगाई गईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए वैशाली में 20 लाख वर्गफीट में सभा स्थल तैयार किया गया है। प्रशासन ने 60 एलईडी स्क्रीन, 14 पार्किंग स्थल, 27 मेडिकल कैंप और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
और पढ़ें
बिहार: मिनी फ्लोर मिल में वित्तीय धांधली का आरोप, प्रबंधक सोनू कुमार गिरफ्तार; निजी बैंक खातों से किया लेन-देन
गया के खिजरसराय में मिनी फ्लोर मिल के प्रबंधक सोनू कुमार को वित्तीय अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में उनकी पत्नी भी नामजद हैं। जांच में 44 किसानों की बकाया राशि का मामला सामने आया है।
और पढ़ें
बिहार: पेशी के दौरान लल्लू मुखिया ने अनंत सिंह की बेटी को दी शादी की बधाई, पुराने रिश्तों की फिर चर्चा
राजद के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने बाढ़ न्यायालय में पेशी के दौरान मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की बेटी की शादी पर बधाई दी। हत्या के मामले में भागलपुर जेल से लाए गए लल्लू मुखिया ने मीडिया के सवाल पर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। दोनों नेताओं के पुराने नजदीकी संबंधों के कारण उनका यह बयान चर्चा में है। और पढ़ेंबिहार: चार बच्चों के साथ पत्नी घर छोड़कर फरार, पति का आरोप- फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, उसी के साथ गई
नवादा में एक व्यक्ति ने पत्नी पर चार बच्चों के साथ घर छोड़कर मौलाना के साथ जाने का आरोप लगाया है। पति के मुताबिक, मौलाना घर में फातिहा पढ़ने आता था। शिकायत पर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
बिहार: मंत्री संजय सिंह टाइगर के भाई के घर हुई चोरी में शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद
पटना में मंत्री संजय सिंह टाइगर के भाई के एजी कॉलोनी स्थित मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने संजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 40 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी बरामद हुई है। गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं।
और पढ़ें
बिहार: मोतिहारी में 11 हजार की रिश्वत लेते अटर्नी गिरफ्तार, राजस्व कर्मी फरार; दाखिल-खारिज के नाम पर घूसखोरी
मोतिहारी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दाखिल-खारिज के बदले रिश्वत लेते अटर्नी श्याम कुमार को गिरफ्तार किया। राजस्व कर्मी प्रभात कुमार ने 11 हजार रुपये मांगे थे। कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।
