{"_id":"6b0032a0bc54ec7ddb052fdd","slug":"goods-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-house-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, शासन को भेजी जाएगी क्षति आकलन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, शासन को भेजी जाएगी क्षति आकलन की रिपोर्ट
Fri, 20 Nov 2026 05:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:16 PM IST
सार
सासनी में शुक्रवार दोपहर मोहल्ला ब्रह्मानपुरी के एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मकान में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
सासनी में शुक्रवार दोपहर मोहल्ला ब्रह्मानपुरी के एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। इस घटना में मकान मालिक कमल सिंह का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
कमल सिंह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। आग लगने के समय उनके छोटे बच्चे घर में मौजूद थे। सौभाग्य से, बच्चे आग लगने से पहले ही घर से बाहर चले गए थे। आसपास के पड़ोसियों ने तुरंत कमल सिंह को आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर कमल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
क्षति आकलन की मांगी रिपोर्ट
एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल मौके पर भेजने का निर्देश दिया। लेखपाल आग से हुई क्षति का आकलन कर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
