Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai Youth Dies After Train Hits Him While Crossing Closed Railway Gate With Earphones

बिहार: कान में ईयरफोन लगाकर पटरी पार करते युवक की ट्रेन से टकराकर मौत

Fri, 20 Nov 2026 03:54 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 20 Nov 2026 03:54 PM IST
सार

बेगूसराय के बरौनी-हाथिदह रेलखंड पर बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए 27 वर्षीय युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात कर रहा था। स्थानीय लोगों और गेटमैन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आवाज नहीं सुन सका।

विज्ञापन
Begusarai Youth Dies After Train Hits Him While Crossing Closed Railway Gate With Earphones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरौनी-हाथिदह रेलखंड पर बंद रेलवे फाटक के पास कान में ईयरफोन लगाकर पटरी पार कर रहे 27 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हादसा बरौनी जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौनी जंक्शन के पूर्वी आउटर गुमटी गढ़हारा के पास हुआ। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित बारो गाछी टोला निवासी गंगाराम साह के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बंद फाटक पार करने का प्रयास
घटना के समय सामने से ट्रेन के गुजरने के कारण गेटमैन ने रेलवे फाटक बंद किया हुआ था। इसके बावजूद रोहित कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल फोन पर बातचीत में व्यस्त होकर बंद फाटक के बाद भी पटरी पार करने लगा। वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और गेटमैन ने उसे लगातार आवाज देकर रोकने की कोशिश की। लोगों ने उसे सामने से आ रही ट्रेन की चेतावनी भी दी, लेकिन कान में ईयरफोन लगे होने से वह किसी की आवाज नहीं सुन पाया। जब तक लोग उसे खींचने के लिए दौड़ते, तब तक तेज रफ्तार ट्रेन उसे टक्कर मार चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बिहार: चार बच्चों के साथ पत्नी घर छोड़कर फरार, पति का आरोप- फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, उसी के साथ गई
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों और रेलकर्मियों ने बरौनी जीआरपी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को रेलवे पटरी से उठाकर तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल भिजवाया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार, रोहित दूसरे राज्य में मजदूरी का काम करता था तथा छठ पर्व मनाने घर आया था। वह अपने ननिहाल गया था, जहां से वापस लौटते समय यह दुखद हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed