Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   palamu deepak gupta arrested drug injection illegal supply ambikapur chhattisgarh police

झारखंड: 150 रुपये में खरीदता था नशे का इंजेक्शन, 1000 में बेचता था; पलामू से आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2026 02:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Nov 2026 02:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अंबिकापुर पुलिस ने पलामू के हिसरा बरवाडीह गांव में छापेमारी कर नशे के इंजेक्शन की अवैध सप्लाई करने के आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल दुकान की आड़ में नशे के इंजेक्शन का कारोबार करता था।

विज्ञापन
palamu deepak gupta arrested drug injection illegal supply ambikapur chhattisgarh police
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की पुलिस ने पलामू जिले के हिसरा बरवाडीह गांव में छापेमारी करके नशे के इंजेक्शन की अवैध सप्लाई करने के मामले में आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया है। अंबिकापुर पुलिस ने पाटन पुलिस के सहयोग से हिसरा बरवाडीह गांव से आरोपी को पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी गांव में मेडिकल दुकान चलाने की आड़ में नशे के इंजेक्शन की अवैध सप्लाई करने का काम करता था।
विज्ञापन


अवैध कारोबार का इस तरह खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर कोतवाली थाना में नशे के इंजेक्शन की अवैध सप्लाई करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस प्राथमिकी में मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी शाहिद अंसारी, अंकित गुप्ता और दीपक गुप्ता को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले आरोपी अंकित गुप्ता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जेल भेजने से पूर्व पुलिस की पूछताछ में आरोपी अंकित गुप्ता ने अपने साथी दीपक गुप्ता की संलिप्तता का खुलासा किया। अंकित गुप्ता से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर ही पुलिस की टीम दीपक गुप्ता तक पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन


मेडिकल दुकान की आड़ में धंधा

अंकित गुप्ता की निशानदेही के आधार पर अंबिकापुर पुलिस ने पाटन पुलिस के सहयोग से हिसरा बरवाडीह गांव में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जांच प्रक्रिया के दौरान यह सामने आया कि दीपक गुप्ता स्थानीय स्तर पर करीब 150 रुपये की दर से नशे का इंजेक्शन खरीदता था। इसके उपरांत वह इन इंजेक्शनों को यात्री बस के माध्यम से अंबिकापुर भेजता था। अंबिकापुर में इन नशीले इंजेक्शनों को ग्राहकों को करीब 1000 रुपये में बेचा जाता था। इस प्रकार वह बेहद कम कीमत पर इंजेक्शन खरीदकर दूसरे शहर में अधिक कीमत पर सप्लाई कर अवैध कमाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क में अ कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed