Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur regional hospital 24 hour x ray facility

हिमाचल: बिलासपुर अस्पताल में दो एक्सरे तकनीशियन तैनात, फिर भी शाम पांच बजे बंद हो जाती है सुविधा

Thu, 26 Nov 2026 11:26 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 26 Nov 2026 11:26 AM IST
सार

बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल में दो एक्सरे तकनीशियन होने के बावजूद शाम पांच बजे के बाद मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार रात बाजू में चोट लगने से घायल एक व्यक्ति को एक्सरे नहीं होने पर एम्स बिलासपुर रेफर करना पड़ा। अब अस्पताल के एमएस ने दोनों तकनीशियनों को चौबीस घंटे एक्सरे सुविधा देने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
bilaspur regional hospital 24 hour x ray facility
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दो एक्सरे तकनीशियन तैनात होने के बावजूद मरीजों को 24 घंटे एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में शाम पांच बजे के बाद एक्सरे मशीन बंद कर दी जाती है। ऐसे में रात के समय आपातकालीन विभाग में पहुंचने वाले सड़क हादसों के घायलों और अन्य मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक्सरे की सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीजों को एम्स बिलासपुर रेफर करना पड़ रहा है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने के बावजूद जरूरी जांच नहीं हो पाने से मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी है।

विज्ञापन

मंगलवार रात को भी ऐसा ही मामला सामने आया। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उसकी बाजू में चोट लगी थी। चोट की गंभीरता का पता लगाने और आगे का उपचार करने के लिए एक्सरे करवाना जरूरी था, लेकिन रात होने के कारण अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद होने के बावजूद घायल का एक्सरे नहीं हो सका। इसके चलते उसे एम्स बिलासपुर रेफर करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल के तीमारदार गौरव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में यदि 24 घंटे एक्सरे की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकती तो आपातकालीन मरीजों को उपचार के लिए कहां जाना पड़ेगा। सड़क हादसों या अन्य आपातकालीन स्थितियों में घायलों को सबसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जाता है। ऐसे में रात के समय एक्सरे नहीं होने से मरीजों को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दो तकनीशियन होने के बावजूद रात को एक्सरे सुविधा उपलब्ध नहीं होना समझ से परे है। जब विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में मौजूद हैं तो जरूरी जांच की व्यवस्था भी होनी चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

विज्ञापन

पहले अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन की कमी को सीमित सुविधा का कारण माना जा रहा था। अब दूसरी तकनीशियन की नियुक्ति होने से कुल संख्या दो हो गई है। इसके बावजूद शाम पांच बजे के बाद मशीन बंद होने से मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही थी। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन से एक्सरे सुविधा चौबीस घंटे उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि रात के समय आने वाले मरीजों को केवल एक्सरे की सुविधा न होने के कारण दूसरे अस्पताल रेफर नहीं करना पड़े।

अब दिन-रात मिलेगी एक्सरे की सुविधा
क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. एके सिंह ने बताया कि अस्पताल में अब दो एक्सरे तकनीशियन तैनात हैं। दूसरी तकनीशियन ने करीब एक सप्ताह पहले ही ज्वाइन किया है। दोनों तकनीशियनों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि मरीजों को अब दिन-रात एक्सरे की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed