{"_id":"6b044b556d7990a78d0898dc","slug":"farmana-women-will-make-sauce-from-tomatoes-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164411-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर : टमाटर से सॉस बनाएंगी फरमाणा की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर : टमाटर से सॉस बनाएंगी फरमाणा की महिलाएं
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव गांव फरमाना में महिलाओं को स्वरोजगार के तहत खाद्य सामग्री बनाने का प्रशिक्
- तरीके, पैकेजिंग, लेबलिंग और ब्रांडिंग की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने गांव फरमाणा में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को टमाटर से सॉस (केचप) तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी दी गई।
खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, सुरक्षित भोजन के चयन और खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से रोजगार के अवसर तलाशने के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को टमाटर से सॉस तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
उन्हें सॉस बनाने में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक सामग्री, प्रसंस्करण तकनीक, साफ-सफाई और उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने के तरीके समझाए गए। कार्यक्रम में निफ्टम के बीटेक, एमटेक और एमबीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रो. आनंद किशोर, डॉ. सारिका यादव और डॉ. विजय एन कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -
पैकेजिंग और ब्रांडिंग से बढ़ेगी पहचान
महिलाओं को खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग और ब्रांडिंग के महत्व के बारे में भी बताया गया। समझाया गया कि बेहतर पैकेजिंग और गुणवत्ता के माध्यम से घरेलू स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाई जा सकती है।
-- --
मिलावट के खतरों से किया जागरूक
टीम ने मिलावटी खाद्य सामग्री की पहचान करने के सरल घरेलू तरीकों के बारे में बताया। ग्रामीणों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का चयन करने और खरीदारी करते समय खाद्य उत्पादों के लेबल को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
एफएसएसएआई मानकों और उपभोक्ता अधिकारों की दी जानकारी