{"_id":"6b044a1d5b35ddd1650e9114","slug":"jensen-huang-reinstated-as-nvidia-ceo-and-president-amid-ongoing-national-security-investigation-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी: दोबारा बने कपंनी के सीईओ, बोर्ड ने फिर क्यों सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी: दोबारा बने कपंनी के सीईओ, बोर्ड ने फिर क्यों सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी?
Mon, 23 Nov 2026 07:43 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:43 PM IST
सार
एनवीडिया ने जेनसन हुआंग को दोबारा कंपनी का अध्यक्ष और सीईओ बना दिया है। अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले सुझावों के बाद बोर्ड ने उनकी वापसी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित माना। लेकिन विदेशी खुफिया गतिविधियों से जुड़े मामले की जांच जारी रहेगी। आखिर हुआंग की वापसी के पीछे बोर्ड का भरोसा कितना अहम रहा? कंपनी ने सुरक्षा और निर्यात नियमों को लेकर क्या नई व्यवस्था बनाई है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...
विज्ञापन
एनवीडिया में हुआंग की वापसी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी हो गई है। कंपनी के निदेशक मंडल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से दोबारा अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और बोर्ड का सदस्य नियुक्त कर दिया है। इस फैसले के साथ हुआंग एक बार फिर कंपनी की कमान संभालेंगे। उनकी वापसी ऐसे समय हुई है, जब उन्हें लेकर विदेशी खुफिया गतिविधियों से जुड़ी खबरें सामने आई थीं और कंपनी के स्तर पर उनकी भूमिका की जांच शुरू की गई थी। बोर्ड ने इस पूरे मामले पर चर्चा और बैठकों के बाद यह फैसला लिया है।
बोर्ड ने जेनसन हुआंग को दोबारा जिम्मेदारी क्यों सौंपी?
एनवीडिया के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से हुआंग को दोबारा कंपनी का अध्यक्ष और सीईओ बनाने का फैसला किया। बोर्ड ने उनके साथ कई दौर की बातचीत और बैठकें कीं। इसके बाद बोर्ड इस नतीजे पर पहुंचा कि हुआंग ने बातचीत के दौरान अपनी बात स्पष्ट और ईमानदारी से रखी है। साथ ही, कंपनी का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर भी भरोसा जताया गया। इस फैसले में अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले सुझावों को भी शामिल किया गया। बोर्ड ने कहा कि सरकार से मिली जानकारी के आधार पर उसे भरोसा है कि हुआंग की वापसी से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। बोर्ड के अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि हुआंग ही कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं। उनकी वापसी कंपनी के शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है।
हुआंग ने वापसी पर क्या कहा और अंतरिम सीईओ की भूमिका क्या रही?
विदेशी खुफिया गतिविधियों से जुड़े मामले की जांच क्यों जारी रहेगी?
हुआंग की वापसी के बावजूद उनके खिलाफ चल रही जांच खत्म नहीं हुई है। कंपनी ने बताया कि हाल में आई उन खबरों के बाद, जिनमें कहा गया था कि हुआंग विदेशी खुफिया एजेंसी के निशाने पर थे, बोर्ड ने स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति बनाई थी। इस समिति को जांच में मदद देने के लिए स्वतंत्र कानूनी विशेषज्ञों की सेवाएं भी दी गई हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि यह जांच अपने निष्कर्ष तक पहुंचने तक जारी रहेगी। हुआंग ने भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। यानी बोर्ड ने फिलहाल उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी है, लेकिन उनके मामले से जुड़े सवालों की पड़ताल अभी पूरी नहीं हुई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियमों पर निगरानी के लिए क्या कदम उठाएगी कंपनी?
एनवीडिया ने राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए स्वतंत्र निदेशकों की एक अलग समिति भी बनाई है। यह समिति कंपनी के व्यापार नियमों के पालन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े जोखिमों पर नजर रखेगी। इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के जानकार कानूनी विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। ये विशेषज्ञ आगे इस क्षेत्र के सलाहकारों को भी नियुक्त करेंगे। इसके अलावा कंपनी एक नए मुख्य अनुपालन अधिकारी यानी चीफ कंप्लायंस ऑफिसर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर रही है। यह अधिकारी पूरी कंपनी में नियमों के पालन की निगरानी करेगा और बोर्ड की नामांकन एवं कॉरपोरेट गवर्नेंस समिति को रिपोर्ट देगा। एनवीडिया ने यह भी कहा है कि वह सरकार की ओर से चल रही जांच और पूछताछ में सहयोग जारी रखेगी। इस तरह हुआंग की वापसी के साथ कंपनी ने नेतृत्व में भरोसा जताया है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापार नियमों को लेकर निगरानी भी सख्त करने का फैसला किया है।

- जेनसन हुआंग ने दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर बोर्ड का आभार जताया और कहा कि वह दुनिया की सबसे प्रभावशाली टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक का नेतृत्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि वह नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत में यह जिम्मेदारी पूरी विनम्रता और नए संकल्प के साथ संभाल रहे हैं।
- हुआंग ने बोर्ड अध्यक्ष हार्वे जोन्स, अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
- उन्होंने कर्मचारियों, शेयरधारकों, उद्योग जगत के नेताओं, दुनिया भर के साझेदारों और अपने परिवार के समर्थन के लिए भी आभार जताया।
- कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ के तौर पर काम कर रही थीं। बोर्ड ने उनकी सेवाओं की सराहना की है। वह अब भी कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद पर बनी रहेंगी। हार्वे जोन्स भी बोर्ड के अध्यक्ष बने रहेंगे।