Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak ritoli village bhau gang rivalry car loan installment

रोहतक में गैंगवार: कार की किस्त से शुरू हुई दुश्मनी, मिलन ढाबे पर चार मर्डर से फिर दहशत; अब तक मारे गए 10 लोग

Thu, 26 Nov 2026 10:03 AM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 10:03 AM IST
सार

रोहतक के रिटौली गांव में कार की किस्त को लेकर शुरू हुई रंजिश करीब नौ साल बाद भी खत्म नहीं हुई है। हिमांशु उर्फ भाऊ की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों को शांति की उम्मीद थी, लेकिन मिलन ढाबे पर चार हत्याओं ने फिर दहशत फैला दी। ग्रामीणों के मुताबिक, गैंगवार के डर से विरोधी पक्ष की जमीन भी ठेके पर नहीं ली जा रही।

विज्ञापन
rohtak ritoli village bhau gang rivalry car loan installment
रोहतक के मिलन ढाबे पर गैंगवार में चार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के मिलन ढाबे पर गैंगवार के चलते चार लोगों की हत्या से रिटौली गांव में फिर डर का माहौल बन गया है। एक माह हिमांशु उर्फ भाऊ की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद गैंगवार थमने पर गांव में शांति की उम्मीद लगाने वाले ग्रामीणों की उम्मीदों को झटका लगा है। 

विज्ञापन


किस्त की रंजिश 
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक हिमांशु उर्फ भाऊ की उम्र जब 17 साल थी तब दोनों पक्षों के बीच एक कार लोन की किस्त को लेकर रंजिश शुरू हुई। अब भाऊ पर 2.50 लाख रुपये हरियाणा पुलिस तो 1 लाख रुपये दिल्ली पुलिस ने ईनाम घोषित कर रखा है। भाऊ का गांव रिटौली रोहतक जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर रोहतक-बेरी रोड पर स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में कहासुनी और फिर फायरिंग
ग्रामीणों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि गांव में चार पाने चौथिया, चुड़के, लगाड़ व गिरावड़ियां हैं। हिमांशु उर्फ भाऊ चौथ तो अंकित उर्फ बाबा व सन्नी रिटौलिया चुड़के पाने से है। छह साल पहले गांव निवासी हंसराज की बस रोहतक से बेरी के बीच में चलती थी। हंसराज ने सन्नी के पिता जोगेंद्र की जमीन के कागजात देकर कार खरीदी थी। इस कार को भाऊ के परिवार का एक युवक चलाता था। ताकि हंसराज की बस के आगे की सवारी कोई ऑटो या दूसरी गाड़ी वाला न ले जाए। कार की किस्त भरने को लेकर विवाद हो गया। तय हुआ कि जो युवक कार चलाता है वह किस्त जमा करवा देगा। इसके बावजूद पंचायत के दो दिन बाद सन्नी व भाऊ के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि भाऊ ने फायर कर दिया और गोली सन्नी के हाथ में लगी। बाकी युवकों ने जोहड़ में कूदकर जान बचाई। नाबालिग होने के कारण भाऊ को हिसार की बोस्टल जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

गाजियाबाद के पत्ते पर भागा पुर्तगाल फिर अमेरिका
दो साल बाद 2020 में हिमांशु उर्फ भाऊ अपने साथियों सहित जेल से भाग गया और अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया। 2023 में पुलिस को जांच में पता चला कि भाऊ 2022 में ही गाजियाबाद के फर्जी पत्ते पर विदेश भाग गया है। पहले पुर्तगाल गया और वहां से अमेरिका पहुंच गया। एक माह पहले अमेरिका में उसके पकड़े जाने की सूचना है।

भाऊ के पकड़ में आने पर भी डर के साये में ग्रामीण
एक ग्रामीण ने बताया कि अब तो भाऊ अमेरिका में बैठकर गैंग चला रहा था। अब देश में वापस आने पर उसे जेल में डाला जाएगा। ग्रामीणों को डर है कि जेल से भी गैंगस्टर गैंग चलाते हैं और ज्यादा स्थानीय युवक भाऊ के संपर्क में आएंगे। 

जमीन तक बंजर हो गई विरोधी गैंग की
भाऊ व अंकित उर्फ बाबा के बीच दुश्मनी काफी पुरानी है। ग्रामीण बताते हैं कि अंकित के परिवार के पास छह एकड़ के करीब जमीन है। भाऊ गैंग के डर से कोई दूसरा व्यक्ति जमीन ठेके पर नहीं लेता। एक साल पहले गांव के एक व्यक्ति ने जमीन ठेके पर ली लेकिन धमकी मिलने पर छोड़नी पड़ी। पिछले साल बालंद गांव के युवक ने जमीन ठेके पर ली थी। उसने भी बीच में ही ठेका छोड़ दिया। सिंचाई न होने के कारण धान की फसल तक सूख गई। हालांकि अंकित का भाई सन्नी ने शराब का ठेका ले रखा है। 

किस्मत का धनी है सन्नी, तीसरी बार बचा जानलेवा हमले में
हिमांशु उर्फ भाऊ के निशाने पर विरोधी सन्नी रिटौलिया नौ साल से निशाने पर है। पहली बार 17 साल की उम्र में जब भाऊ ने पहली गोली चलाई तो वह सन्नी के हाथ पर लगी थी। फिर 2025 में भाऊ गैंग ने गांव में शराब ठेके पर फायरिंग की तो उसमें भी सन्नी बन गया था। अब मिलन ढाबे पर भी फायरिंग के समय सन्नी मौजूद था लेकिन बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed