{"_id":"6b07ab1d2af880b8af02ed60","slug":"shah-rukh-khan-sends-notice-to-influencer-calls-social-media-post-misleading-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान: इंफ्लूएंसर को सुपरस्टार ने क्यों भेजा कानूनी नोटिस? लगाए गंभीर आरोप; जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान: इंफ्लूएंसर को सुपरस्टार ने क्यों भेजा कानूनी नोटिस? लगाए गंभीर आरोप; जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 26 Nov 2026 09:15 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:15 AM IST
सार
- अपनी फिल्म 'किंग' की रिलीज से पहले सुपरस्टार शाहरुख खान एक्शन में हैं।
- उन्होंने एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को नोटिस जारी किया है।
- नोटिस में पांच मांगें शामिल हैं, जिन्हें जल्द से जल्द पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच खबरें हैं कि अभिनेता ने कथित तौर पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को एक मानहानि करने वाली इंस्टाग्राम रील के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के कार्यक्रम में शाहरुख खान की मौजूदगी को लेकर भ्रामक और मानहानि करने वाला दावा किया था।
विज्ञापन
क्या हैं आरोप?
वायरल हुई इस रील में शाहरुख खान को अन्य मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्मा ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि बातचीत के दौरान शाहरुख खान से चुप रहने के लिए कहा गया था। 23 नवंबर के कानूनी नोटिस में शाहरुख खान के वकीलों ने आरोप लगाया कि वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन का मकसद बातचीत के संदर्भ को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और अभिनेता की छवि को नुकसान पहुंचाना था।

- फोटो : सोशल मीडिया
नोटिस में आरोपों को किया गया खारिज
रिपोर्ट के मुताबिक धारा 356 का हवाला देते हुए नोटिस में कहा गया है कि ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि बिना किसी सबूत के इस तरह की सामग्री फैलाने से अभिनेता की सार्वजनिक छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 356 (जो मानहानि से संबंधित है) का जिक्र करते हुए, कानूनी नोटिस में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति ठोस सबूत के बिना सार्वजनिक हस्तियों के बारे में झूठे और नुकसान पहुंचाने वाले बयान नहीं फैला सकता।

क्या हैं मांगें?
खबरों के अनुसार शर्मा को पांच मांगों को पूरा करने और उठाए गए कदमों की लिखित पुष्टि देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। इन मांगों में इंस्टाग्राम रील को तुरंत हटाना, इस दावे को आगे साझा करने या फैलाने से बचना और वीडियो से जुड़े कैप्शन व बयानों को हटाना या उनमें सुधार करना शामिल है।

किंग का गाना- तू मिल जाए
- फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
- वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी एक्शन फिल्म 'किंग' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।
- इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
- इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।
- यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।