Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ramayana beat pushpa 2 on worldwide box office know total earning of operation mole

बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने 21वें दिन तोड़ा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड, दुनियाभर में बनी चौथी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म

Thu, 26 Nov 2026 08:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 26 Nov 2026 08:01 AM IST
सार

  • बॉक्स ऑफिस पर पहली बार 'रामायण' की कमाई सिंगल डिजिट में हुई है।
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ा है।
  • 'ओम' और 'गॉडजिला' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
ramayana beat pushpa 2 on worldwide box office know total earning of operation mole
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से डबल या ट्रिपल डिजिट में कमाई कर रही है। मगर बुधवार को इसकी कमाई सिंगल डिजिट में हुई है। हालांकि कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। धनुष की फिल्म 'ओम- ऑपरेशन मोल' की कमाई घटी है। वहीं 'गॉडजिला माइनस जीरो' का कलेक्शन काफी कम हो गया है। जानिए सभी फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

ramayana beat pushpa 2 on worldwide box office know total earning of operation mole
रामायण - फोटो : साभार@imdb
21वें दिन कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?
  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से अच्छी कमाई कर रही है।
  • मंगलवार यानी 20वें दिन इसने 17.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • 21वें दिन इसकी कमाई घटी और इसने बुधवार को 9.60 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,173.60 करोड़ रुपये हो गया है।
  • वहीं इसका नेट कलेक्शन 982.55 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ramayana beat pushpa 2 on worldwide box office know total earning of operation mole
रामायण - फोटो : साभार@imdb
'पुष्पा 2' का तोड़ा रिकॉर्ड
21वें दिन 'रामायण' ने ओवरसीज 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 582 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,755.60 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' (1,742 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ा है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में 'दंगल' 2,070 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद 1,813.40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'धुरंधर 2' का नंबर आता है। 1,788 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'बाहुबली 2' तीसरे नंबर पर है। वहीं चौथे नंबर पर 'रामायण' काबिज हो गई है।
विज्ञापन

ramayana beat pushpa 2 on worldwide box office know total earning of operation mole
ओम - फोटो : सोशल मीडिया
'ओम- ऑपरेशन मोल' का क्या है हाल?
  • साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। 
  • 'ओम' की कमाई में बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। 
  • फिल्म ने छठे दिन 4.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 65.55 करोड़ रुपये हो गया है।

ramayana beat pushpa 2 on worldwide box office know total earning of operation mole
गॉडजिला माइनस जीरो - फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडजिला माइनस जीरो' की कमाई में गिरावट
'गॉडजिला माइनस जीरो' की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी शुरुआत नहीं हुई। फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है। छठे दिन 31 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 4.21 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed