{"_id":"6b06f8e421bebd8e7e056696","slug":"sooraj-barjatya-revealed-how-he-finalised-ayushmann-khurrana-for-film-yeh-prem-mol-liya-in-recent-interview-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू: आयुष्मान को चुनने में सूरज को क्यों लगा वक्त? बलराज साहनी से की तुलना; संवाद सुनकर लिया यह फैसला","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
इंटरव्यू: आयुष्मान को चुनने में सूरज को क्यों लगा वक्त? बलराज साहनी से की तुलना; संवाद सुनकर लिया यह फैसला
Thu, 26 Nov 2026 07:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:00 AM IST
सार
Sooraj Barjatya Interview: फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अमर उजाला से खास बातचीत में निर्देशक सूरज बड़जात्या ने अपनी आगामी फिल्म के पीछे की सोच और आयुष्मान खुराना को कास्ट करने की वजह का भी खुलासा किया। इतना ही नहीं सूरज ने अपनी नब्बे के दशक की फिल्मों का भी जिक्र किया। पढ़िए क्या बोले सूरज...
विज्ञापन
सूरज बड़जात्या, निर्देशक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' को आज भी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है... लेकिन रिलीज के वक्त फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं थी। सूरज बड़जात्या बताते हैं कि उस समय यह फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के मुकाबले सिर्फ 60 फीसदी चली थी। आज वही फिल्म सैटेलाइट पर नंबर वन है। सूरज मानते हैं कि सिनेमा में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता।
हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने अपनी नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म का नाम रखने से लेकर आयुष्मान खुराना को चुनने और राजश्री की फिल्मों में खाने के दृश्यों तक के कई दिलचस्प किस्से साझा किए।

'हम आपके हैं कौन' के दौरान माधुरी दीक्षित और सूरज बड़जात्या
- फोटो : सोशल मीडिया
'हम साथ-साथ हैं' को 'हम आपके हैं कौन' आज सैटेलाइट पर नंबर वन
फिल्मों की सफलता और उनकी लोकप्रियता पर सूरज कहते हैं, 'कई बार फिल्में 10 साल बाद लोकप्रिय होती हैं। आप कभी नहीं जान सकते कि कब क्या हो जाए। कुछ फिल्में अपने समय से पहले आ जाती हैं, कुछ महामारी से पहले की होती हैं, कुछ महामारी के बाद की और कुछ 10 साल बाद लोकप्रिय होती हैं। मेरी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' शुरुआत में ज्यादा नहीं चली थी। 'हम आपके हैं कौन' के मुकाबले वह सिर्फ 60 फीसदी चली थी। लेकिन आज वही फिल्म सैटेलाइट पर नंबर वन है। मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसा होगा। कुल मिलाकर सिनेमा जादू है। आप कभी नहीं जान सकते कि कब क्या हो जाए।'

सूरज बड़जात्या
- फोटो : सोशल मीडिया
'बॉक्स ऑफिस पर कमाई से ज्यादा जरूरी हैं दर्शकों के चेहरे'
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को सूरज अहमियत तो देते हैं, लेकिन उनके लिए फिल्म का असर भी उतना ही मायने रखता है। वह कहते हैं, 'बॉक्स ऑफिस के आंकड़े मायने रखते हैं, लेकिन वही आखिरी पैमाना नहीं हैं। मेरे लिए सबसे जरूरी है कि दर्शक थिएटर में फिल्म को कैसे देखते हैं। मैं हर फिल्म थिएटर में जाकर देखता हूं। अपनी फिल्म के भी कई शो देखता हूं। दर्शकों के चेहरे देखता हूं। वे जब थिएटर से बाहर निकलते हैं तो उनके चेहरों पर जो भाव होते हैं, वे मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। उससे पता चलता है कि आपकी बात उन तक पहुंची या नहीं।'
वह आगे कहते हैं, 'इतने साल बाद भी लोग 'हम साथ-साथ हैं', 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'विवाह' जैसी फिल्मों को पहचानते हैं और उनकी सराहना करते हैं। वाकई में ख्याल आता है कि ऐसा क्या हो गया, ऐसा क्या हमने बना दिया। बहुत अच्छा महसूस होता है। यह सिर्फ बॉक्स ऑफिस से तो नहीं होता है। इसमें कुछ इमोशंस हैं, जो चलती आ रही हैं। मेरे लिए वही ज्यादा मायने रखता है।'

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शादी के बाद लड़की ही क्यों छोड़े घर? सूरज ने उठाया सवाल
'ये प्रेम मोल लिया' में प्रेम अपनी पत्नी के घर जाकर रहने का फैसला करता है। शादी के बाद लड़की ही अपना घर क्यों छोड़े, इस सोच पर सूरज कहते हैं, 'मेरे हिसाब से फिल्म सही वक्त पर आ रही है। देखिए, भारत बहुत बड़ा है। यहां हर घर में कहानी है और हर घर में अलग-अलग सोच होती है। बच्चे कुछ और कहना चाहते हैं, मां-बाप कुछ और कहते हैं। हमारी फिल्म पूरे परिवार को बताएगी कि कैसे लोग एक-दूसरे की बात सुनें, कैसे जजमेंट कम करें और कैसे सब लोग साथ रह सकें। खासतौर पर लड़के वालों और लड़की वालों के बीच। क्योंकि हम हमेशा कहते हैं कि परिवार बनता है। बस उस परिवार की परिभाषा में बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं।'

हिमेश रेशमिया, सूरज बड़जात्या
- फोटो : सोशल मीडिया
वचन और कसम नहीं, भजन से मिला फिल्म का नाम'
फिल्म का नाम कैसे तय हुआ, इसका किस्सा सुनाते हुए सूरज कहते हैं, 'टाइटल के पीछे एक कहानी है। जब मैं हिमेशजी (हिमेश रेशमिया) के साथ बैठा था तो उनकी हमेशा एक बात होती है कि टाइटल गाना होना चाहिए। मुझे कहा गया कि आपकी कहानी आज की कहानी है। आज का एक लड़का है, जो एक लड़की के लिए ऐसा कदम उठाता है, जो पहले नहीं सुना गया। यह बराबरी की कहानी है। इस कहानी के लिए कोई ऐसा शब्द सोचिए, जो संगीत से जुड़ा हो। टाइटल को लेकर हमारे सामने सवाल था।'
आगे सूरज ने बताया 'फिल्म में एक सीन है, जहां आयुष्मान घोड़े पर हैं और तलवार से तोरण छूते हैं। यह राजस्थान की एक प्रथा है, जो शादी में होती है। इसमें वचन होता है कि आज से मैं उस घर की रक्षा का प्रण लेता हूं। मैंने हिमेशजी से इसका जिक्र किया। मैंने उनके सामने वचन, कसम जैसे शब्द रखे, लेकिन वे उन्हें इतने दिलचस्प नहीं लगे। फिर अचानक मुझे मीराबाई का भजन याद आया- माई री, मैं तो लियो गोविंदो मोल।। उसी समय 'ये प्रेम मोल लिया' का विचार आया।'
वह आगे कहते हैं, 'शुरुआत में मुझे लगा कि यह टाइटल किसको समझ आएगा। फिर सोचा कि इस टाइटल में जो मोल है, वह एक कीमत है, जो हमारा हीरो चुकाना चाहता है। ताकि हम एक अलग सोच के साथ रह सकें। माता-पिता के साथ हमारा प्यार भी बना रहे और हम सबको मिलाकर भी चल सकें। बस इसी तरह यह टाइटल आया।'

सूरज बड़जात्या, आयुष्मान खुराना
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आयुष्मान में बलराज साहनी की झलक, किरदार लिखने के बाद लिया फैसला
प्रेम के किरदार के लिए आयुष्मान खुराना को चुनने का फैसला सूरज ने तुरंत नहीं लिया था। वह बताते हैं, 'पहले आयुष्मान का संदेश आया तो मैंने बहुत समय लिया। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। सिर्फ इसलिए नहीं कि वह अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि उनकी फिल्मोग्राफी की वजह से भी। मैं जानता हूं कि आयुष्मान की फिल्मोग्राफी एकदम अलग है। किसी ने उन्हें बलराज साहनी का सही उदाहरण दिया था। वह इतने वरिष्ठ अभिनेता थे और अपने काम को लेकर बहुत केंद्रित रहते थे।
जब मैं लिख रहा था तो मैंने भी वक्त लिया। सोचा कि पहले किरदार को बन जाने दूं। जब लिखते समय यह संवाद आया कि किस संविधान में लिखा है या कौन से वेद-पुराण में लिखा है कि लड़की ही अपना घर छोड़ेगी और लड़का नहीं जा सकता, तब मुझे सब पता चल गया कि मुझे अपनी फिल्म के लिए आयुष्मान चाहिए।'
वह आगे कहते हैं, 'जब आयुष्मान आए और मैंने उन्हें कहानी का विचार सुनाया तो वह उससे जुड़ गए। मैं जानता हूं कि वह ऐसे अभिनेता नहीं हैं, जो सिर्फ इसलिए फिल्म करेंगे कि यह राजश्री या सूरज बड़जात्या की फिल्म है। मुझे भी खुशी हुई कि अब मेरे पास एक ऐसा अभिनेता है, जो इस किरदार को विश्वसनीय बना सकता है। क्योंकि यह किरदार मेरी दुनिया से थोड़ा अलग है।'

'ये प्रेम मोल लिया' गाना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'राजश्री की फिल्मों में खाने की थाली तक पर देते हैं खास ध्यान'
राजश्री की फिल्मों में परिवार के साथ खाने की मेज पर बैठने वाले दृश्य अक्सर खास होते हैं। क्या इसके पीछे कोई तय तरीका है? इस पर सूरज कहते हैं, 'ऐसा कोई फॉर्मूला तो नहीं है, लेकिन कुछ चीजें हैं। हमारे सबसे महत्वपूर्ण दृश्य रसोई और खाने के होते हैं। मेरे पिता कहते थे कि आप पारिवारिक फिल्म बना रहे हो। आमतौर पर फिल्मों में खाने के लिए कुछ भी लगा देते हैं। लेकिन हम देखते हैं कि क्या बन रहा है, क्या खाना है। खाना गरम दिखना चाहिए और उस पर अच्छी तरह रोशनी होनी चाहिए। क्योंकि परिवार खाने की मेज के आसपास होता है। हमारी कोशिश रहती है कि हर चीज रंगीन और अच्छी दिखे। सब कुछ अच्छा लगे। तभी तो हम सजेंगे, तभी तो जाएंगे।'