Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh Bachchan remembered father Harivansh Rai Bachchan before his birth anniversary in his recent blog

अमिताभ बच्चन: ‘उनका व्यवहार उनकी सीख हमेशा साथ’, पिता की जन्मतिथि पर भावुक हुए महानायक; ब्लॉग में क्या लिखा?

Fri, 27 Nov 2026 03:00 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Nov 2026 03:00 PM IST
सार

  • अमिताभ बच्चन ने पिता को याद करते हुए ब्लॉग पोस्ट किया।
  •  इसमें उन्होंने अपने बाबूजी की आगमी जयंती का भी जिक्र किया।
  •  इतना ही नहीं एक्टर ने यह भी बताया कि काम करते हुए कैसे समय निकल जाता है।

विज्ञापन
amitabh Bachchan remembered father Harivansh Rai Bachchan before his birth anniversary in his recent blog
अमिताभ बच्चन, हरिवंश राय बच्चन - फोटो : एक्स

विस्तार

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने दिवंगत पिता, कवि हरिवंश राय बच्चन को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने अपने ब्लॉग में पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि उनकी यादें, शब्द, आचरण और शिक्षाएं हर पल परिवार के साथ बनी रहेंगी। इसके साथ ही बिग बी ने वर्क और लाइफ बैलेंस पर बात की।

विज्ञापन

 अमिताभ ने लिखा भावुक नोट
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को याद किया। उन्होंने लिखा, ‘दिन और तारीख से आगे रहने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि बाकी कामों के लिए भी समय मिल सके। बाकी काम भी उतने ही जरूरी हैं। काम भी जरूरी है। कभी-कभी काम को प्राथमिकता दे देते हैं और इस वजह से हम समय, गिनती और उद्देश्य को भूल जाते हैं। हम कल फिर मिल सकते हैं। क्योंकि कल पूज्य बाबूजी का जन्मदिवस है! और कुछ कहने को नहीं, सिवाय ये, कि उनकी याद हम सब को आती रहती है। उनके शब्द उनका व्यवहार उनकी सीख तो हमेशा हमारे साथ रहती है। कल इस विशेष दिन पर और ज्यादा यह सब याद आएगा।’

विज्ञापन

amitabh Bachchan remembered father Harivansh Rai Bachchan before his birth anniversary in his recent blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब

उम्र को लेकर टिप्पणी का किया था जिक्र
बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में उम्र को लेकर की जाने वाली टिप्पणी का जिक्र किया है। बिग बी ने लिखा, ‘रात आधी हो गई है,जागता मैं आंख फाड़े  हाय सुधियों के सहारे चांदनी पिछले पहर की पास में जो सो गई है रात आधी हो गई है।’ उन्होंने यह लाइन्स ट्रोलर्स के लिए लिखी थीं, ब्लॉग के आखिर में बिग बी ने उन ट्रोल को जवाब दिया है, जो एक्स और फेसबुक पर देर रात पोस्ट करने के चलते उन्हें ट्रोल करते हैं। बिग बी ने लिखा है, 'वे मुझे कहते हैं, 'ए बुढ़ऊ  सो जा रात हो गई  है। सठिया गए हो क्या...। हां बेटा, बुढ़ऊ हो गए हैं। अगर वहां तक पहुंच सके तो एक दिन तुम भी हो जाओगे बुढ़ऊ'।  


 
विज्ञापन

amitabh Bachchan remembered father Harivansh Rai Bachchan before his birth anniversary in his recent blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट 
अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट आगामी समय में आने वाले हैं। वे जल्द ही रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे। इस फिल्म में डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है।नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में भी अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे।इस फिल्म में वे प्रभास और कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed