{"_id":"6b094d9247ffc9329600d000","slug":"aftab-shivdasani-visits-puri-jagannath-temple-says-when-lord-calls-no-one-can-refuse-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आफताब शिवदासानी: श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे एक्टर, दर्शन कर की पूजा अर्चना; कहा- 'खुदको खुशकिस्मत मानता हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आफताब शिवदासानी: श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे एक्टर, दर्शन कर की पूजा अर्चना; कहा- 'खुदको खुशकिस्मत मानता हूं'
Fri, 27 Nov 2026 02:59 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:59 PM IST
सार
- Aftab Shivdasani: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी ने ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए।
- इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की।
- भगवान का आशीर्वाद लेने का मौका मिलने पर अभिनेता ने खुशी जाहिर की और आभार जताया।
विज्ञापन
आफताब शिवदासानी
- फोटो : फोटो क्रेडिट- ANI
विस्तार
आफताब शिवदासानी ने श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में आफताब ने इस अनुभव को बेहद खास बताया। जानिए उन्होंने क्या कहा।
यह बहुत शानदार अनुभव था
मंदिर में दर्शन करने के बाद अभिनेता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'यह बहुत शानदार अनुभव था। मैं पहली बार यहां आया हूं और बहुत खुश हूं। जब भगवान जगन्नाथ बुलाते हैं, तो कोई मना नहीं कर सकता। मैं काफी समय से यहां आना चाहता था, लेकिन किसी न किसी वजह से आ नहीं पा रहा था। आज उनका बुलावा आया और मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे उनके दर्शन करने का इतना अच्छा मौका मिला।'
विज्ञापन
यह बहुत शानदार अनुभव था
मंदिर में दर्शन करने के बाद अभिनेता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'यह बहुत शानदार अनुभव था। मैं पहली बार यहां आया हूं और बहुत खुश हूं। जब भगवान जगन्नाथ बुलाते हैं, तो कोई मना नहीं कर सकता। मैं काफी समय से यहां आना चाहता था, लेकिन किसी न किसी वजह से आ नहीं पा रहा था। आज उनका बुलावा आया और मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे उनके दर्शन करने का इतना अच्छा मौका मिला।'
विज्ञापन
आफताब शिवदासानी
- फोटो : फोटो क्रेडिट- ANI
दोबारा मंदिर आने की जताई इच्छा
आफताब ने आगे कहा, 'मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनका आशीर्वाद मिला। उम्मीद है कि वह मुझे जल्द ही दोबारा बुलाएंगे। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि उम्मीद है कि मुझे हर बार यहां आने का न्योता मिले। मैं दोबारा यहां आना चाहता हूं। जब भी वह बुलाएंगे, मैं जरूर आऊंगा। यह मेरी पहली यात्रा है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।'

मंदिर की व्यवस्थाओं से भी खुश दिखे अभिनेता
आफताब ने अपनी यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'सब कुछ बहुत अच्छा था। पूरी व्यवस्था शानदार थी। दर्शन का अनुभव बेहद खूबसूरत रहा और इसके लिए मैं आभारी हूं।'
फिल्म इंडस्ट्री के अपने साथियों के लिए संदेश देते हुए आफताब ने कहा, 'बस खुश रहिए और लोगों की सेवा करते रहिए। धन्यवाद।'
बता दें कि आफताब इसी साल जून में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और जैकलीन जैेसे सितारे नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' की रैपर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन: बीच परफॉर्मेंस में स्टेज छोड़कर गईं सिंगर, वीडियो हो रहा वायरल