Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imtiaz Ali Learnt Lesson From Tamasha's Failure Try Make Next Film Simpler Main Vaapas Aaunga

इम्तियाज अली: रणबीर-दीपिका की 'तमाशा' की असफलता से निर्देशक ने लिया सबक, 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर कही ये बात

Fri, 27 Nov 2026 02:52 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 02:52 PM IST
सार

  • निर्देशक इम्तियाज अली की नई फिल्म 'ओ साथी रे' 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
  • इसमें अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे।
  • इसी बीच अब इम्तियाज ने अपनी फिल्म 'तमाशा' को लेकर भी बात की है।

विज्ञापन
Imtiaz Ali Learnt Lesson From Tamasha's Failure Try Make Next Film Simpler Main Vaapas Aaunga
इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो रिलीज के वक्त भले ही दर्शकों के बीच खास कमाल न दिखा पाएं, लेकिन वक्त के साथ उनकी कहानी लोगों के दिलों में उतरने लगती है। ऐसी ही फिल्मों में इम्तियाज अली की 'तमाशा' भी शामिल है।
विज्ञापन


रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को रिलीज के समय भले ही उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन वर्षों बाद फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन


फिल्म के डायलॉग, किरदार और कहानी आज भी लोगों को अपनी जिंदगी से जोड़ने का मौका देते हैं। अब फिल्म के 11 साल पूरे होने पर निर्देशक इम्तियाज अली ने भी इसके सफर और दर्शकों से मिले प्यार पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Imtiaz Ali Learnt Lesson From Tamasha's Failure Try Make Next Film Simpler Main Vaapas Aaunga
'तमाशा' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
क्या बोले इम्तियाज अली?
हाल ही में गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में इम्तियाज से पूछा गया कि इतने वर्षों बाद भी 'तमाशा' को दर्शकों का प्यार मिलना और लोग फिल्म से जुड़कर अपनी जिंदगी के फैसलों तक में इसका जिक्र करना, उन्हें कैसा लगता है।

इस पर निर्देशक ने माना कि फिल्म शायद थोड़ी जटिल थी और दर्शकों को इसकी कहानी समझने और उससे जुड़ने में वक्त लगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म को ज्यादा सॉफिस्टिकेटेड बनाने की कोशिश में शायद वह इसे दर्शकों के लिए थोड़ा मुश्किल बना बैठे।

Imtiaz Ali Learnt Lesson From Tamasha's Failure Try Make Next Film Simpler Main Vaapas Aaunga
इम्तियाज अली, शरवरी वाघ, वेदांग रैना - फोटो : एक्स
इम्तियाज ने 'तमाशा' की असफलता से ली सीख
इम्तियाज ने कहा कि उन्हें लगता है किसी फिल्म को वही मिलता है, जिसकी वह हकदार होती है। उन्होंने खुशी जताई कि समय के साथ दर्शक 'तमाशा' को समझ रहे हैं, उसे पसंद कर रहे हैं और उससे अपनी जिंदगी को जोड़ रहे हैं।

हालांकि, निर्देशक इस प्यार को सिर्फ अपनी उपलब्धि नहीं मानते, बल्कि इसे सीख के तौर पर भी देखते हैं। उनका कहना है कि 'तमाशा' से मिली सीख के बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को इस तरह बनाने की कोशिश की, ताकि कहानी में गहराई भी हो और वह शुरुआत से ही दर्शकों के लिए सहज और सुलभ भी रहे।

Imtiaz Ali Learnt Lesson From Tamasha's Failure Try Make Next Film Simpler Main Vaapas Aaunga
इम्तियाज अली की रोमांटिक सीरीज है - ओ साथी रे - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
कब रिलीज होगी 'ओ साथी रे'?
वहीं, इम्तियाज अली की पिछली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने शुरुआत धीमी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह स्टारर यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अब निर्देशक अपनी अगली सीरीज 'ओ साथी रे' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। यह सीरीज 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed