{"_id":"6afed9e3607045698b0e9d55","slug":"waste-being-illegally-dumped-on-residential-plots-death-threats-issued-upon-objection-in-ghaziabad-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: आवासीय प्लॉटों पर अवैध रूप से डंप किया जा रहा कचरा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: आवासीय प्लॉटों पर अवैध रूप से डंप किया जा रहा कचरा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी; केस दर्ज
Thu, 19 Nov 2026 05:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:19 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के तहत आवासीय प्लाटों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में कचरा डंप किए जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आवासीय प्लॉट्स में कूड़ा डालकर फैला रहे प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के तहत आवासीय प्लाटों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में कचरा डंप किए जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीड़ित शौकीन अली पुत्र कलुवा खां निवासी नालीपाड़ा, कस्बा मसूरी ने थाने में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित शौकीन अली द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, मसूरी स्थित खसरा नंबर 493 के अंतर्गत उनकी और अन्य लोगों की भूमि/आवासीय प्लाट पर कुछ लोगों द्वारा मनमाने ढंग से कचरा गिराया जा रहा है। आरोप है कि संदीप दूबे, शाहनवाज और कांट्रैक्टर अतुल गर्ग समेत अन्य अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 70 से 80 डम्पर (गाड़ी) कचरा कहीं से लाकर वहां डाला जा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने प्लॉट्स के लिए हुई चारदिवारियों को भी तोड़ दिया है, खुले में भारी मात्रा में कचरा डालकर उसमें आग लगाई जाने के कारण आसपास के गांवों में संक्रामक बीमारियां फैलने का गम्भीर खतरा पैदा हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। रात के समय वहां कचरा डालने से मना करने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने मसूरी पुलिस से मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों संदीप दूबे, शाहनवाज, अतुल गर्ग व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित शौकीन की दी गई शिकायत के आधार पर आरोपीगण संदीप दूबे, शाहनवाज व अतुल गर्ग तथा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
