Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Actor Ranbir Kapoor swindled out of Rs 90 lakh by someone who promised to make him an actress fraud

'रणबीर कपूर की हीरोइन बना दूंगा': फिल्म में काम दिलाने का झांसा, 90 लाख ठगे; पीड़िता की जुबानी ठगी की कहानी

Thu, 19 Nov 2026 01:06 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 01:06 PM IST
सार

गाजियाबाद में ठगी का एक मामला सामने आया है। अभिनेता रणबीर कपूर की अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर 90 लाख रुपये ठगे गए हैं। आरोपी ने खुद को फिल्म उद्योग में सहायक निर्देशक बताया था।

विज्ञापन
Actor Ranbir Kapoor swindled out of Rs 90 lakh by someone who promised to make him an actress fraud
युवती को हीरोइन का सपना दिखाकर ठगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्मों में काम दिलाने और बड़े बजट की फिल्मों में हीरोइन बनाने का झांसा देकर एक युवती से करीब 90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर बताकर युवती को विश्वास में लिया। उसे रणबीर कपूर के साथ फिल्म में काम दिलाने से लेकर कई बड़े बजट की फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया। इसके बाद स्क्रीनिंग, रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी और टैक्स समेत अलग-अलग बहाने बनाकर युवती और उसके परिवार से रकम ऐंठता रहा। पीड़िता की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में आरोपी अमोल कोचे के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित लाबोनी अपार्टमेंट निवासी अंजली कुमारी (33) के मुताबिक, दिसंबर 2024 में उनकी मां के फेसबुक अकाउंट पर अमोल कोचे नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया था। आरोपी ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर बताया और फिल्मों में काम दिलाने का प्रस्ताव दिया। बाद में उसने अंजली से संपर्क कर रणबीर कपूर के साथ फिल्म, जॉली एलएलबी-3, मुठभेड़, आशिकी-3 और द बुल जैसी फिल्मों में काम दिलाने का भरोसा दिया। उसने मुंबई में शूटिंग, प्रोफाइल फोटो और रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले तीन हजार रुपये मांगे। आरोपी ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर धीरे-धीरे रकम की मांग बढ़ानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने हीरोइन के लीड रोल के लिए चयन होने की बात कहकर सिक्योरिटी और टैक्स के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगे। उसने दावा किया कि फिल्म पूरी होने पर यह रकम वापस कर दी जाएगी। आरोपी ने अपनी बातों पर भरोसा दिलाने के लिए वीडियो कॉल और एग्रीमेंट दिखाने का भी सहारा लिया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में पांच हजार रुपये से लेकर बड़ी रकम तक वसूलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजली का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें और उनके परिजनों को विश्वास में लेकर बैंक खातों में रकम जमा कराई। जनवरी 2026 तक फोन-पे, गूगल-पे और अन्य माध्यमों से पैसे मंगवाता रहा। इसके बाद बैंक खातों में हस्ताक्षरयुक्त अंग्रेजी नाम से रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उनके परिवार के लोगों और परिचितों से भी पैसे उधार दिलवाए। करीब 90 लाख रुपये गंवाने के बाद भी फिल्म में काम नहीं मिला। आरोपी ने मार्च 2026 में संपर्क करना बंद कर दिया। अब उसका फोन भी रिसीव नहीं हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस के सामने खातों की जांच की चुनौती
एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कई बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का विवरण भी दिया है, जिनके जरिये रकम का लेनदेन हुआ। आरोपी के अलावा उसके संपर्क में रहने वाले कुछ अन्य लोगों का भी जिक्र किया गया है। पुलिस के सामने अब करीब 90 लाख रुपये के लेनदेन की पड़ताल करने, रकम किन खातों में पहुंची और आगे कहां ट्रांसफर हुई, इसका पता लगाने की चुनौती है। मामले की जांच क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed