Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   khairagarh online gaming debt theft two friends arrested

ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारा: कर्ज चुकाने के लिए दोस्त के साथ की चोरी, 15.50 लाख का माल जब्त

Tue, 24 Nov 2026 10:08 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Nov 2026 10:08 AM IST
सार

ठाकुरटोला में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख रुपये हार गया था और कर्ज चुकाने के लिए उसने साथी के साथ चोरी की साजिश रची।

विज्ञापन
khairagarh online gaming debt theft two friends arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ में ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए चोरी करने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र की मोहारा पुलिस चौकी के ग्राम ठाकुरटोला में हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र साहू (36 वर्ष) और गणेश्वर नेताम उर्फ राजू नेताम (25 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन


साजिश और चोरी की वारदात
पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेन्द्र साहू ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख रुपये हार चुका था। कर्ज से परेशान होकर उसने अपने साथी गणेश्वर नेताम के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। दोनों ने ग्राम ठाकुरटोला निवासी दीपक वर्मा के सूने मकान की रेकी की। 25 अगस्त की सुबह लगभग 4 बजे दोनों आरोपी मौके पर पहुंच गए। गणेश्वर ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से मकान की छत पर चढ़कर छिप गया, जबकि सुरेन्द्र बाहर रहकर निगरानी करता रहा।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे के आसपास जब घर के सभी सदस्य खेती-किसानी के काम से खेत चले गए, तब बाहर खड़े सुरेन्द्र ने मोबाइल से इशारा किया। इसके बाद छत पर छिपा गणेश्वर नीचे उतरा और लोहे की रॉड से ताला तोड़कर भीतर घुसा। उसने गोदरेज आलमारी तोड़कर सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की करधन और पैरपट्टी चुरा ली। इसके बाद दोनों आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराए का मकान और पुरानी चोरी
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी रायपुर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहने लगे। उन्होंने चोरी के जेवर बेचने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने गहनों को किराए के कमरे में ही छिपा दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुरेन्द्र साहू की एक और चोरी सामने आई। उसने रायपुर के अरिहंत नगर स्थित हेमंत साहू के घर में घरेलू काम करने के दौरान एक जोड़ी सोने के टॉप्स और एक जोड़ी झुमके चुराए थे। इन जेवरों को आरोपी ने डोंगरगढ़ स्थित मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिया था, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।


पंद्रह लाख रुपये की जब्ती
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने करीब तीन महीने बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ठाकुरटोला से चुराए गए 8.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, वारदात में इस्तेमाल की गई 5 लाख रुपये मूल्य की कार और अरिहंत नगर से चुराए गए 2 लाख रुपये के गहने जब्त किए हैं। इस तरह कुल 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed