{"_id":"6b04f9bdbaf88b43a0054fa9","slug":"mahadev-betting-app-lawyer-himanshu-shekhar-arrested-15-crore-ed-remand-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव सट्टा एप: आरोपी वकील गिरफ्तार, 15 करोड़ के लेन-देन पर पूछताछ, 28 तक मिला ईडी को रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव सट्टा एप: आरोपी वकील गिरफ्तार, 15 करोड़ के लेन-देन पर पूछताछ, 28 तक मिला ईडी को रिमांड
Tue, 24 Nov 2026 08:13 AM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:13 AM IST
सार
जांच एजेंसी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को खत्म कराने और अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए वकील को कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये दिए थे। रायपुर की विशेष अदालत ने आरोपी को 28 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन
आरोपी वकील गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने आरोपी वकील को सोमवार रात 10:30 बजे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया और सात दिन का रिमांड मांगा। बहस के बाद ईडी को 28 तारीख तक का रिमांड मिल गया। जांच में सामने आया है कि एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने अपना मामला रफा-दफा कराने और अधिकारियों को साधने के लिए हिमांशु को 15 करोड़ रुपये दिए थे।
जांच एजेंसी ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 13 नवंबर को कस्टोडियल रिमांड पर लिया था। उससे 19 नवंबर तक चली पूछताछ के दौरान वकील हिमांशु शेखर का नाम सामने आया। पूछताछ में सौरभ ने खुलासा किया कि उसने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को खत्म करवाने के लिए वकील को 15 करोड़ रुपये सौंपे थे। जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी वकील पिछले तीन वर्षों में कई बार दुबई गया था और वहां उसकी मुलाकात सौरभ चंद्राकर से हुई थी। जांच एजेंसी अब इन मुलाकातों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है।
सौरभ चंद्राकर से लेन-देन की जांच
जांच में वकील हिमांशु शेखर की भूमिका महत्वपूर्ण पाई गई है। सौरभ चंद्राकर से मिली जानकारी के आधार पर रायपुर जांच एजेंसी ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। वकील हिमांशु शेखर 20 नवंबर को दोपहर लगभग 3:03 बजे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई भागने की फिराक में था। हवाई अड्डा अधिकारियों ने सर्कुलर के आधार पर उसे रोक लिया और तत्काल रायपुर जांच एजेंसी को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जांच अधिकारियों ने जरूरी विधिक प्रक्रियाएं पूरी करके 21 नवंबर को तड़के 1:10 बजे वकील को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। जांच टीम आरोपी को मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत में ले गई और उसे रायपुर लाने के लिए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगा।
मुंबई हवाई अड्डे पर पहली कार्रवाई
विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक सुनील गोंसाल्विस ने तर्क दिया कि आरोपी की वास्तविक हिरासत का समय 21 नवंबर तड़के 1:10 बजे से माना जाए। उन्होंने दलील दी कि हवाई अड्डे से कार्यालय और फिर अदालत तक लाने में लगा समय 24 घंटे की समय-सीमा से बाहर रखा जाना चाहिए।
बचाव पक्ष ने इस दलील का विरोध करते हुए अनिवार्य कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया। विशेष पीएमएलए अदालत ने जांच एजेंसी की दलील खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि लुक आउट सर्कुलर के आधार पर 20 नवंबर को दोपहर 3:03 बजे रोके जाने के समय से ही 24 घंटे की समय-सीमा की गणना की जाएगी। अदालत ने अधिकारियों द्वारा 21 नवंबर को दोपहर दो बजे से पहले आरोपी को पेश न करने पर नाराजगी जताई और यात्रा के समय का हवाला खारिज करते हुए ट्रांजिट रिमांड नामंजूर कर वकील की रिहाई का आदेश दे दिया।
बॉम्बे उच्च न्यायालय से मिली राहत
विशेष पीएमएलए अदालत के फैसले के खिलाफ जांच एजेंसी के रायपुर जोनल कार्यालय के सहायक निदेशक दिब्येंदु मान ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की। उच्च न्यायालय की अवकाशकालीन पीठ के न्यायाधीश शिवकुमार डिगे ने 23 नवंबर को मामले की सुनवाई की। जांच एजेंसी की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने पक्ष रखा। सूचना दिए जाने के बावजूद आरोपी पक्ष की ओर से कोई वकील उपस्थित नहीं हुआ।
उच्च न्यायालय ने मामले के तथ्यों पर विचार करने के बाद जांच एजेंसी के पक्ष में निर्णय सुनाया। उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद जांच अधिकारियों ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की। इसके साथ ही रायपुर की विशेष अदालत में भी अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए आवेदन दिया गया। अब जांच एजेंसी आरोपी वकील हिमांशु शेखर को हिरासत में लेकर 15 करोड़ रुपये के लेन-देन, दुबई यात्राओं और मामला रफा-दफा कराने के दावों पर गहन पूछताछ कर रही है।