{"_id":"6b052344748eafde830c1742","slug":"cg-weather-updete-news-weather-conditions-in-chhattisgarh-today-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा आज का दिन, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा आज का दिन, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
Tue, 24 Nov 2026 11:10 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:10 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में सोमवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी भागों में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं है।
विज्ञापन
कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में सोमवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जानें रायपुर के मौसम का हाल?
24 नवंबर को आकाश मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है ।
देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8न्यूनतम 15.04 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कहां पर कितनी हुई बारिश? ( आंकड़े सेमी. में )
निरंक (कहीं नहीं)
