Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Investigation team reaches Dubai to bring Ravi Uppal-Vikas Agarwal, accused in Mahadev betting and liquor scam

सीजी: महादेव सट्टा और शराब घोटाले के आरोपितों रवि उप्पल और विकास अग्रवाल को लाने दुबई पहुंची जांच टीम

Wed, 18 Nov 2026 10:03 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 18 Nov 2026 10:03 AM IST
सार

शराब घोटाले और महादेव सट्टा मामले में ईडी-सीबीआई की संयुक्त टीम दुबई पहुंची। रवि उप्पल और विकास अग्रवाल के प्रत्यर्पण की तैयारी तेज, भारत लाने के बाद रायपुर की विशेष अदालत में होगी पेशी।

विज्ञापन
Investigation team reaches Dubai to bring Ravi Uppal-Vikas Agarwal, accused in Mahadev betting and liquor scam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो की संयुक्त टीम शराब घोटाले तथा महादेव सट्टा मामले के दो मुख्य आरोपितों रवि उप्पल और विकास अग्रवाल को भारत लाने के लिए दुबई पहुंची है। विदेश मंत्रालय के समन्वय से यह कार्रवाई की जा रही है। महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर को ओमान के मस्कट से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वह इस समय रायपुर की जेल में बंद है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब विदेशों में छिपे अन्य आरोपितों पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यर्पण की तेज प्रक्रिया
जांच एजेंसियां दोनों आरोपितों को भारत लाने के लिए आवश्यक कानूनी और कूटनीतिक औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी हुई हैं। इस संबंध में जरूरी दस्तावेज और प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन यानी इंटरपोल तथा दुबई प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। दुबई प्रशासन की ओर से कानूनी मंजूरी मिलने के तुरंत बाद दोनों आरोपितों को भारत लाया जा सकता है। भारत लाते ही दोनों को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से जांच एजेंसियां उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन


पूछताछ से खुलेंगे राज
विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू से शराब घोटाले में कथित वित्तीय लेन-देन, अन्य आरोपितों के साथ उसके संपर्कों और पूरे नेटवर्क पर विस्तार से पूछताछ की जा सकती है। दूसरी तरफ, महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में रवि उप्पल से सट्टा नेटवर्क के संचालन, पैसों के लेन-देन और विदेशों में फैले कथित कारोबार से जुड़े कई सवाल किए जाने की संभावना है। जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि दोनों से मिलने वाली जानकारियां इस पूरे मामले की कड़ियों को आपस में जोड़ने में मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाला और विदेशों में संपत्ति
जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि दोनों आरोपितों से पूछताछ के दौरान कथित हवाला नेटवर्क, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशों में मौजूद संपत्तियों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। हालांकि, दोनों आरोपितों को भारत लाने की पूरी प्रक्रिया अभी कानूनी और कूटनीतिक औपचारिकताओं पर निर्भर है। प्रत्यर्पण की मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई संभव हो पाएगी। दोनों आरोपितों के रायपुर की विशेष अदालत में पेश होने और पूछताछ शुरू होने के बाद जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed