Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action taken report sought from police in the matter of Sonia Gandhi's voter list entry

नागरिकता नहीं फिर सोनिया कैसे बनीं मतदाता?: कोर्ट ने पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट, 28 नवंबर को फिर सुनवाई

Wed, 18 Nov 2026 11:13 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 18 Nov 2026 11:13 AM IST
सार

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिकायतकर्ता विकास त्रिपाठी की याचिका पर यह आदेश पारित किया। त्रिपाठी ने सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। उनकी शिकायत को पहले अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) वैभव चौरसिया ने 11 सितंबर 2025 को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन
Action taken report sought from police in the matter of Sonia Gandhi's voter list entry
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है। यह आदेश उस शिकायत पर दिया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिक बनने से पहले ही मतदाता सूची में शामिल कर दिया गया था।

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिकायतकर्ता विकास त्रिपाठी की याचिका पर यह आदेश पारित किया। त्रिपाठी ने सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। उनकी शिकायत को पहले अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) वैभव चौरसिया ने 11 सितंबर 2025 को खारिज कर दिया था। इसके बाद त्रिपाठी ने सेशन कोर्ट में रिवीजन याचिका दायर की।  
विज्ञापन


21 सितंबर को सेशन कोर्ट ने एसीजेएम के आदेश को रद्द करते हुए मजिस्ट्रेट को शिकायत पर नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया था। सेशन कोर्ट ने कहा था कि मजिस्ट्रेट को शिकायतकर्ता और दिल्ली पुलिस की सुनवाई के बाद तर्कपूर्ण आदेश पारित करना चाहिए। जज विशाल गोगने ने विस्तृत आदेश में कहा था कि मजिस्ट्रेट का आदेश विकृत और अनुचित था तथा सोनिया गांधी के खिलाफ संज्ञेय अपराध का खुलासा होने के प्रश्न पर चुप था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल किया गया था, जबकि वे अप्रैल 1983 में ही भारतीय नागरिक बनीं। उनका दावा है कि नाम 1980 में शामिल हुआ, 1982 में हटाया गया और 1983 में फिर शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed