Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Four Eyes and Two Mouths Rare Calf Born in Sultanpur video goes viral on Internet

वीडियो: चार आंखें, दो मुंह और दो कान... यूपी के इस गांव में पैदा हुई अनोखी बछिया, देखने उमड़ी भीड़

Fri, 27 Nov 2026 03:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 27 Nov 2026 03:04 PM IST
सार

Viral Video: सुल्तानपुर के मलिकपुर अहिरौली गांव में चार आंखों, दो मुंह और दो कान वाली बछिया का जन्म हुआ है। सिर भारी होने के कारण वह खड़ी नहीं हो पा रही है। परिवार ने पशु चिकित्सकों से मदद की उम्मीद जताई है।
 

विज्ञापन
Four Eyes and Two Mouths Rare Calf Born in Sultanpur video goes viral on Internet
 सिर भारी होने की वजह से खड़ी नहीं हो पा रही बछिया - फोटो : इंस्टाग्राम@ humara_sultanpur

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में ऐसी बछिया ने जन्म लिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस बछिया की चार आंखें, दो मुंह और दो कान हैं। इसकी बनावट दूसरी बछियों से बिल्कुल अलग है। जैसे ही गांव और आसपास के इलाकों में इसकी खबर पहुंची, इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। कोई इसे कुदरत का अनोखा करिश्मा बता रहा है तो कोई इसकी सेहत को लेकर चिंता जता रहा है। फिलहाल यह बछिया पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला सुल्तानपुर के मलिकपुर अहिरौली गांव का है। यहां पशुपालक राजेंद्र प्रसाद यादव के घर एक बछिया का जन्म हुआ। जन्म के बाद जब परिवार के लोगों ने उसे देखा तो उसकी बनावट देखकर सभी हैरान रह गए। बछिया के दो मुंह, चार आंखें और दो कान हैं। हालांकि, उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ है और नॉर्मल तरीके से खड़ी होकर चारा-पानी खा रही है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 𝗛𝗔𝗠𝗔𝗥𝗔 𝗦𝗨𝗟𝗧𝗔𝗡𝗣𝗨𝗥 | (Akhilesh Ranjan) (@humara_sultanpur)

विज्ञापन
विज्ञापन



 सिर भारी होने की वजह से खड़ी नहीं हो पा रही बछिया
परिवार के मुताबिक बछिया दूध तो पी रही है, लेकिन उसके सिर का हिस्सा काफी भारी है। इस वजह से वह खुद से अपना सिर नहीं उठा पा रही है। यहां तक कि अपने पैरों पर खड़े होने में भी उसे परेशानी हो रही है। ऐसे में परिवार के लोग पुआल और कपड़ों की मदद से उसे आरामदायक स्थिति में लिटाकर रख रहे हैं और उसकी देखभाल कर रहे हैं।


क्या है चार आंखें और दो मुंह होने की वजह?
चिकित्सा विज्ञान में इस तरह की स्थिति को पॉलीसेफली कहा जाता है। यह एक बेहद दुर्लभ जन्मजात स्थिति है। भ्रूण के विकास के दौरान शरीर की संरचना का पूरी तरह अलग न हो पाना या विकास में असामान्यता होने के कारण एक से अधिक सिर या चेहरे से जुड़े अंग विकसित हो सकते हैं। हालांकि, हर मामले में इसकी बनावट और गंभीरता अलग हो सकती है। ऐसी स्थिति में पशु के जीवित रहने और नॉर्मल रूप से चलने-फिरने की क्षमता कई बातों पर निर्भर करती है। खासतौर पर यह देखना जरूरी होता है कि उसका सांस लेने, खाना पचाने और तंत्रिका तंत्र किस तरह काम कर रहे हैं।

परिवार ने पशु चिकित्सकों से लगाई मदद की उम्मीद
पशुपालक राजेंद्र प्रसाद यादव के मुताबिक स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों से इस बारे में बात की गई है। उन्होंने बछिया को खड़ा कर पाने और उसकी स्थिति सामान्य करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया है। परिवार चाहता है कि पशु चिकित्सक और संबंधित विभाग के लोग उसकी जांच करें। अगर किसी खास इलाज या देखभाल से उसे खड़ा होने में मदद मिल सकती है तो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed