Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   anant singh village nadma horse race elderly man dies barh

बिहार: भगदड़ में मौत, चेहरा देख पहचानें; अनंत सिंह के गांव घुड़दौड़ देखने आए बुजुर्ग की गई जान

Thu, 26 Nov 2026 10:10 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 10:10 AM IST
सार

विधायक अनंत सिंह के गांव नदमा में घोड़े की रेस देखने पहुंचे एक अज्ञात बुजुर्ग की बुधवार शाम मौत हो गई। पुलिस उन्हें कंधे पर उठाकर बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब से 2120 रुपये मिले हैं, लेकिन पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। भीड़ में दबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
anant singh village nadma horse race elderly man dies barh
अस्पताल में पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक अनंत सिंह के गांव नदमा में बुधवार शाम घोड़े की रेस देखने पहुंचे एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेहोशी की हालत में मिले बुजुर्ग को पुलिसकर्मी कंधे पर उठाकर बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे बुजुर्ग

इलाज करने वाले डॉक्टर रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंची थी। जांच के बाद पता चला कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

जेब से मिले 2120 रुपये, पहचान का कोई दस्तावेज नहीं

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उनकी जेब की तलाशी ली। इस दौरान 2120 रुपये नकद मिले, लेकिन कोई पहचान पत्र, कागजात या मोबाइल फोन नहीं मिला। इसके चलते उनकी पहचान करने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि घोड़े की रेस देखने के दौरान भीड़ में दबने से बुजुर्ग की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed