Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar bettiah senco gold showroom robbery renu devi house 40 crore

बिहार: बगल में पूर्व डिप्टी सीएम का घर, सामने 40 करोड़ की लूट! 35 मिनट तक बंधक रहे लोग

Thu, 19 Nov 2026 09:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 19 Nov 2026 09:42 AM IST
सार

बिहार के बेतिया में बुधवार दोपहर सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में आठ हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तीन मोटरसाइकिलों से पहुंचे लुटेरों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 30-35 मिनट तक लूटपाट की।

विज्ञापन
bihar bettiah senco gold showroom robbery renu devi house 40 crore
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में बुधवार दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों रुपये की लूट को अंजाम दिया। आठ हथियारबंद अपराधी सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में दाखिल हुए और बंदूक की नोक पर कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बना लिया। करीब 30 से 35 मिनट तक शोरूम में लूटपाट करने के बाद आरोपी सोने और हीरे के गहने और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। कर्मचारियों के मुताबिक, लूटे गए गहनों की कीमत करीब 30 से 40 करोड़ रुपये हो सकती है। हैरानी की बात यह है कि शोरूम भाजपा विधायक और बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास के ठीक बगल में स्थित है।

विज्ञापन

बंदूक की नोक पर कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक

घटना बुधवार 18 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 12:20 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आठ अपराधी शोरूम पहुंचे थे। सभी हथियारों से लैस थे। अंदर दाखिल होते ही उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर एक जगह इकट्ठा किया और उनके हाथ बांधकर बंधक बना लिया। अपराधियों ने सभी के मोबाइल फोन भी छीन लिए, ताकि कोई बाहर सूचना न दे सके। इसके बाद उन्होंने शोरूम में रखे सोने और हीरे के गहने बैग में भरे और गल्ले में रखी नकदी भी निकाल ली। पूरी वारदात को करीब आधे घंटे में अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन

'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म बाद में दिखाएंगे'

लूट के दौरान अपराधियों ने शोरूम के कर्मचारियों को धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि जाते समय उन्होंने कहा, 'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म हम बाद में दिखाएंगे।' अपराधियों के जाने के बाद जब कर्मचारियों ने बाहर निकलकर शोर मचाया, तब आसपास के लोगों को वारदात की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास के ठीक बगल में शोरूम

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम भाजपा विधायक और बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास के ठीक बगल में स्थित है। सुप्रिया सिनेमा रोड पर मॉल, कोचिंग संस्थान और कपड़ों के शोरूम होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद अपराधियों ने दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

डीआईजी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने की आठ घंटे पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय, एसएसपी कुमार गौतम, सदर-1 और सदर-2 के डीएसपी, ट्रैफिक और क्राइम डीएसपी समेत पांच थानों के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने शोरूम संचालक राकेश कुशवाहा, कर्मचारियों और घटना के समय मौजूद ग्राहकों से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की।

डीआईजी बोले- अपराधियों की पहचान हुई, छापेमारी जारी

पूछताछ के बाद डीआईजी हर किशोर राय ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:20 बजे आठ अपराधी तीन मोटरसाइकिलों से शोरूम में दाखिल हुए थे। उन्होंने कहा कि कितने गहनों की लूट हुई है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। शोरूम के स्टॉक से सामान का मिलान किया जा रहा है, जिसमें समय लगेगा। डीआईजी के मुताबिक, अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि एक से दो दिनों में मामले में निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कर्मचारियों ने जताया 30 से 40 करोड़ की लूट का अनुमान

करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद भी पुलिस ने लूटे गए गहनों की कुल कीमत का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। शोरूम के कर्मचारियों का अनुमान है कि अपराधी करीब 30 से 40 करोड़ रुपये के गहने लूटकर ले गए हैं। शोरूम संचालक राकेश कुशवाहा के बड़े भाई ब्रिजेश कुशवाहा ने बताया कि अपराधियों ने करीब आधे घंटे तक लूटपाट की और फिर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस शोरूम के स्टॉक का मिलान करने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed