{"_id":"6afeb03b5e91ed17110dacfb","slug":"pm-modi-bihar-visit-input-output-after-bihar-election-nitish-setu-inauguration-vaishali-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4949567-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नीतीश सेतु का उद्घाटन करने आ रहे पीएम मोदी पिछली बार क्या कह गए थे? क्या हुआ, यह भी जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नीतीश सेतु का उद्घाटन करने आ रहे पीएम मोदी पिछली बार क्या कह गए थे? क्या हुआ, यह भी जानें
Thu, 19 Nov 2026 04:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:21 PM IST
सार
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर सेतु का उद्घाटन करने आ रहे। कई और कार्यक्रम भी हैं। ऐसे में उनकी पिछली यात्रा के साथ पिछली घोषणाओं और उनकी मौजूदा स्थिति को भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विस्तार
बिहार चुनाव खत्म हुए करीब एक साल हो गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बिहार आ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने आखिरी जनसभा 8 नवंबर 2025 को बेतिया में की थी। तब उन्होंने कहा था, मैं शपथ ग्रहण में फिर आऊंगा। अब 21 नवंबर 2026 को वे वैशाली के राजापाकर में होंगे। इस बार मंच चुनावी नहीं, विकास का होगा। ऐसे में बिहार सरकार ने एक साल में अपने काम में भी पीएम मोदी की पिछली घोषणाओं का ध्यान रखा है।
पिछले दौरे में क्या कह गए थे मोदी, क्या हुआ?
फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। पर्यटन के क्षेत्र में बिहार सरकार लगातार नई पहल कर रही है, जिसमें हेली टूरिज्म से लेकर गंगा वाटर मेट्रो तक है और सीतामढ़ी के विकास के जरिए राम सर्किट का काम तेजी से चल रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर गयाजी के विष्णुपद मंदिर परिसर के विकास के लिए 2,520 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बड़ी पर्यटन परियोजनाओं को वित्तीय मजबूती देने के लिए सरकार ने 5,000 करोड़ रुपये के ऋण पर राज्य गारंटी दी है।
विज्ञापन
इस बार क्या करने वाले हैं प्रधानमंत्री मोदी
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। अगले ही दिन पीएम मोदी वैशाली आ रहे हैं। इस बार वे कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्सलेन पुल यानी नीतीश सेतु को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह पुल पटना को वैशाली से सीधे जोड़ेगा। अभी गांधी सेतु से पटना से वैशाली जाने में डेढ़ घंटे लगते हैं। इस पुल के बाद सफर महज 20-25 मिनट का रह जाएगा। पुल की लंबाई 9.76 किमी है और इस पर करीब 4,988 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
इसके साथ ही पीएम मोदी राजापाकर के जाफरपट्टी में जंदाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र का उद्घाटन करेंगे। यहां इलेक्ट्रॉनिक सिटी और फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर बनने की उम्मीद है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। वे कई अन्य योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। लोगों की नजर इस बात पर है कि चुनाव में जो वादे किए गए थे, उनमें से किस काम को कितनी तेजी से बिहार की एनडीए सरकार कब तक जमीन पर लागू करती है।
(इनपुट- अभिषेक कुमार, वैशाली)
विज्ञापन
पिछले दौरे में क्या कह गए थे मोदी, क्या हुआ?
पिछले दौरे में पीएम मोदी ने चुनाव को जंगलराज बनाम सुशासन की लड़ाई बताया था। समस्तीपुर से प्रचार शुरू करते हुए उन्होंने कहा था, बिहार को कट्टा वाली सरकार नहीं, काम वाली सरकार चाहिए। बेतिया की रैली में उन्होंने बड़ा एलान किया था, बिहार जल्द फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी का पावरहाउस बनेगा। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और किसानों को साधते हुए कहा था, एनडीए की जीत पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ेगी।