{"_id":"6b0050bf3c039e8c550f2c83","slug":"anant-singh-daughter-shivangi-tilak-ceremony-rituals-danapur-resort-see-images-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दानापुर के रिसॉर्ट में अनंत सिंह की बेटी का तिलक, समधी के साथ मुस्कुराते दिखे बाहुबली, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दानापुर के रिसॉर्ट में अनंत सिंह की बेटी का तिलक, समधी के साथ मुस्कुराते दिखे बाहुबली, देखें तस्वीरें
Fri, 20 Nov 2026 07:24 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:24 PM IST
सार
अनंत सिंह ने बेटी शिवांगी सिंह के तिलकोत्सव समारोह में होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को करीब तीन करोड़ रुपये की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार उपहार में दी। समारोह के दौरान उन्होंने दामाद को गाड़ी की चाबी सौंपी। इस खास तोहफे की समारोह में खूब चर्चा रही। देखिए ये तस्वीरें...
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलकोत्सव दानापुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित हो रहा है। समारोह में भव्य सजावट और खास इंतजाम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बीच अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को करीब 3 करोड़ रुपये की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है। उन्होंने समारोह के दौरान दामाद को गाड़ी की चाबी सौंपी। इस खास तोहफे की मेहमानों के बीच खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
अनंत सिंह ने दामाद को भेंट की लग्जरी कार
अनंत सिंह ने दामाद को भेंट की लग्जरी कार
- फोटो : अमर उजाला
तिलकोत्सव में सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह की ओर से दिए जाने वाले लग्जरी गिफ्ट की है। वह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को करीब तीन करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार उपहार में देने वाले हैं। इससे पहले भी इस गाड़ी को लेकर चर्चा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
समधी के साथ अनंत सिंह
समधी के साथ अनंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में अनंत सिंह और होने वाले समधी रणविजय सिंह की मुलाकात भी खास चर्चा में है। अनंत सिंह परिवार के साथ समारोह स्थल पहुंचे हैं। इस दौरान होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह ने उनका स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया।
तिसकोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
तिसकोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
तिलकोत्सव के लिए दानापुर स्थित रिसॉर्ट को खास अंदाज में तैयार किया गया है। समारोह को यादगार बनाने के लिए सजावट और मेहमानों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। समारोह की भव्यता भी इस दौरान चर्चा का विषय रही।
तिलकोत्सव की रस्में शुरु
तिलकोत्सव की रस्में शुरु
- फोटो : अमर उजाला
तिलकोत्सव की रस्में शुरु हो गई हैं। समारोह के मंच पर अनंत सिंह के सभी बेटे भी दिखाई दिए। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच तिलक की रस्म संपन्न की जा रही है।
नौ पंडित पूरी करायेंगे तिलक और फलदान की रस्म
नौ पंडित पूरी करायेंगे तिलक और फलदान की रस्म
- फोटो : अमर उजाला
रस्मों को पूरा करने के लिए नौ पंडितों को बुलाया गया है। यही पंडित तिलक और फलदान की रस्म पूरी करवा रहे हैं।
