Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shenzhou-24 China-Pakistan partnership in space Chinese mission to include foreign astronaut for first time

शेनझोउ-24: अंतरिक्ष में चीन-पाकिस्तान की साझेदारी, चीनी मिशन में पहली बार विदेशी अंतरिक्ष यात्री होगा शामिल

Tue, 24 Nov 2026 12:26 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,बीजिंग। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 24 Nov 2026 12:26 PM IST
सार

चीन ने शेनझोउ-24 मिशन के लिए पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली को अपने दल में शामिल किया है। वह चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री होंगे। मिशन के दौरान वह जैव प्रौद्योगिकी और पदार्थ विज्ञान से जुड़े चार वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। यह चीन और पाकिस्तान के बीच अंतरिक्ष सहयोग की एक बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
Shenzhou-24 China-Pakistan partnership in space Chinese mission to include foreign astronaut for first time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चीन ने अपने नए अंतरिक्ष मिशन शेनझोउ-24 के लिए तीन सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। इस मिशन की सबसे खास बात यह है कि इसमें पाकिस्तान का एक अंतरिक्ष यात्री भी शामिल है। इसके साथ ही वह चीन के अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग पर पहुंचने वाला पहला विदेशी अंतरिक्ष यात्री बन जाएगा। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली अपने दो चीनी साथियों तांग होंगबो और वू यी के साथ अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे। मिशन का प्रक्षेपण बुधवार सुबह उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से होना तय है।

विज्ञापन


चीन-पाकिस्तान की दोस्ती अब अंतरिक्ष तक पहुंची
यह मिशन चीन और पाकिस्तान के बीच अंतरिक्ष सहयोग की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच फरवरी 2025 में इस मिशन को लेकर समझौता हुआ था। अब पहली बार चीन के मानव अंतरिक्ष मिशन में किसी विदेशी अंतरिक्ष यात्री को शामिल किया जा रहा है। जीशान अली की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच वैज्ञानिक सहयोग को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे जीशान अली
पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री जीशान अली इस मिशन में पेलोड स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाएंगे। यानी उनका मुख्य काम अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देना होगा। चीन के सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी के मुताबिक, वह अंतरिक्ष स्टेशन पर कुछ समय ही बिताएंगे। इस दौरान उन्हें चीन और पाकिस्तान के साझा वैज्ञानिक प्रयोगों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा वह स्टेशन के रोजमर्रा के कामकाज में भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अहम परियोजनाओं पर करेंगे काम
जीशान अली को जैव प्रौद्योगिकी और पदार्थ विज्ञान से जुड़ी चार वैज्ञानिक परियोजनाओं पर काम करना है। इनमें प्रकाश संश्लेषण करने वाले सूक्ष्मजीवों पर अंतरिक्ष में प्रयोग भी शामिल है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इन प्रयोगों से अंतरिक्ष के वातावरण में जीवों के व्यवहार और उनकी उपयोगिता को समझने में मदद मिलेगी। मिशन पूरा होने के बाद जीशान अली शेनझोउ-23 अंतरिक्ष यान से धरती पर लौटेंगे।

तांग होंगबो बनाएंगे खास रिकॉर्ड
इस मिशन में शामिल चीनी अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो के लिए भी यह यात्रा खास होगी। उनके दोनों साथी पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे, जबकि तांग पहले भी दो बार अंतरिक्ष जा चुके हैं। इस मिशन के साथ वह चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन बार पहुंचने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन जाएंगे।


ये भी पढ़ें: रूस अंतरिक्ष में तैनात करेगा परमाणु हथियार?: खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासा, नाटो देशों की बढ़ी बेचैनी

चांद पर इंसान भेजने की तैयारी में चीन
चीन की नजर अब सिर्फ अंतरिक्ष स्टेशन तक सीमित नहीं है। वह 2030 तक चांद पर अपना पहला मानव मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है। दूसरी तरफ अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2028 तक चांद की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में चीन और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष की दौड़ लगातार तेज होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed