{"_id":"6b07dac72f1b9a5bfc042eab","slug":"video-the-fire-department-inspected-fire-safety-equipment-in-private-hospitals-in-kashipur-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर: अग्निशमन विभाग ने निजी अस्पतालों में फायर सुरक्षा उपकरणों की जांच की, खामियां मिलने पर नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर: अग्निशमन विभाग ने निजी अस्पतालों में फायर सुरक्षा उपकरणों की जांच की, खामियां मिलने पर नोटिस जारी
काशीपुर में अग्निशमन विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों में आग से सुरक्षा उपकरणों की जांच की। निरीक्षण के दौरान चार अस्पतालों में खामियां पाई गई। विभाग की ओर से इन अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। अग्निशमन मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर बुधवार को अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुरादाबाद रोड स्थित एक दर्जन से अधिक अस्पतालों में फायर उपकरणों की जांच की। चेकिंग के दौरान टीम ने बिजली की वायरिंग, फायर अलार्म व अन्य उपकरणों की जांच की। जांच के दौरान चार निजी अस्पतालों में आग से सुरक्षा के नियमों में कमियां पाई गईं। विभाग की ओर से चार निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए। उन्होंने अस्पतालों के प्रबंधन को नियमों के अनुसार जल्द से जल्द सारी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। कमियां दूर न होने पर अस्पताल प्रबंधकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।