{"_id":"6afe8c41fa5a4b90e4058602","slug":"video-prd-youth-stage-sit-in-demonstration-against-government-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीआरडी जवानों ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीआरडी जवानों ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
अरविंद कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:12 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। दो सूत्रीय मांगों पर पीआरडी जवानों कार्य बहिष्कार करते हुए कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया।
पीआरडी जवानों ने कहा कि उन्हें साल में कुछ महीने की रोजगार मिल रहा है। इसमें भी मामूली मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे में उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। सरकार उनसे पूरा काम ले रही है लेकिन सम्मानजनक मानदेय देने से हाथ पीछे खींच रही है। उन्होंने पूरे साल ड्यूटी देने के साथ ही होमगार्ड की तरह मानदेय देने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। वहीं इस विधानसभा चुनाव में वह मतदान नहीं करेंगे। धरना देने वालों में जनार्दन भट्ट, दिनेश कुमार, महेश भट्ट, गोविंद प्रसाद, गणेश भट्ट, मनोहर, हरीश लोहिया, रणजीत राम सहित कई पीआरडी जवान शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।