Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Pauri:No action taken even after a month and a half in the case of Deepak Patwal’s suspicious death; villagers stage a sit-in and protest
{"_id":"6afea9bb039262a3290ee493","slug":"video-paurino-action-taken-even-after-a-month-and-a-half-in-the-case-of-deepak-patwals-suspicious-death-villagers-stage-a-sit-in-and-protest-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपक पटवाल की संदिग्ध मौत के मामले में डेढ़ माह बाद भी भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों का धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक पटवाल की संदिग्ध मौत के मामले में डेढ़ माह बाद भी भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों का धरना, प्रदर्शन
बीते 27 सितंबर को कीर्तिनगर के नैथाणा निवासी दीपक पटवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब तक कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने कीर्तिनगर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग उठाई।
इस दौरान नैथाणा के ग्राम प्रधान यशपाल चौहान ने कहा कि दीपक पटवाल की मौत को मामले को लेकर सीबीसीआईडी को पत्र लिखे डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर जिलाधिकारी से लेकर स्थानीय प्रशासन तक कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लगातार प्रशासन से मांग करने के बाद भी कार्रवाई न होना चिंताजनक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।