{"_id":"6b069c188b523a94940d30e0","slug":"video-corruption-is-rampant-in-the-state-minister-prasad-naithani-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में खुलेआम हो रहा भ्रष्टाचार: मंत्री प्रसाद नैथानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में खुलेआम हो रहा भ्रष्टाचार: मंत्री प्रसाद नैथानी
Renu Saklani
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:58 PM IST
Link Copied
प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं देवप्रयाग के पूर्व विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी कर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है और सरकार शिक्षा, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं के मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नैथानी ने कहा कि प्रदेश में लगातार सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं, जबकि सरकार शराब की दुकानें खोलकर युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार के भू-कानून को भी लंगड़ा कानून बताते हुए कहा कि यह कानून जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता। आरोप लगाया कि पीएमजीएसवाई समेत विभिन्न विभागों में ई-टेंडरिंग के माध्यम से बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने घस्यारी योजना और प्रदेश सरकार की हाल ही में शुरू की गई बेणी भूली योजना पर भी सवाल उठाए। नैथानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है और लोगों को भय के माहौल में रहने को मजबूर किया जा रहा है।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस बार 50 सीटें जीतेगी। देवप्रयाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन वह हर हाल में देवप्रयाग से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों और क्षेत्र के स्थानीय लोगों की भी यही इच्छा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।