{"_id":"6b058e7747ae0b7c640ede67","slug":"90-patients-had-their-eyes-examined-at-the-eye-camp-pauri-news-c-51-1-pri1002-116389-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नेत्र शिविर में 90 मरीजों ने करवाई आंखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नेत्र शिविर में 90 मरीजों ने करवाई आंखों की जांच
Tue, 24 Nov 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पौड़ी। आईएसएसए फाउंडेशन के उत्तराकेयर अस्पताल में आयोजित नेत्र परीक्षण और परामर्श शिविर में 90 मरीजों ने आंखों की जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श लिया। एएसजी नेत्र अस्पताल देहरादून के सहयोग से आयोजित शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदु सिंह ने मरीजों की आंखों की जांच कीं।
उन्होंने कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, आंखों से पानी आना, रात्रि में कम दिखना, आंखों में लालिमा, सिरदर्द, आंखों का टेढ़ापन, नासूर, पलकों की समस्या, चश्मे के नंबर, पर्दे की जांच और रेटिना से जुड़ी समस्याओं का परीक्षण किया। शिविर और निशुल्क सर्जरी की सुविधा से बुजुर्गों, ग्रामीणों और जरूरतमंदों को राहत मिली। जनसंपर्क और जनस्वास्थ्य कार्यक्रम प्रमुख डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि समय पर नेत्र जांच से कई गंभीर नेत्र रोगों की रोकथाम संभव है। जिन मरीजों को सर्जरी, ऑपरेशन या अन्य विशेष उपचार की आवश्यकता रहेगी, उनके लिए एएसजी नेत्र अस्पताल की ओर से सभी सुविधाएं निशुल्क की जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -
थानेश्वर महादेव मंदिर में आठ दंपतियों ने किया खड़ दीया अनुष्ठान
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के थनूल गांव स्थित प्राचीन सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर में आठ दंपतियों ने खड़ दीया अनुष्ठान कर संतान प्राप्ति के लिए पूजा अर्चना की। मंदिर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले में थानेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के लिए डांगी, थनूल, किसमोलिया, ठंगरधार, चौंडली, जखनौली, अलासू, अमटोला, भटकोटी आदि गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आठ दंपतियों ने अनुष्ठान में हिस्सा लिया। अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि खड़ दीया अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के साथ ही संपन्न हो गया। मंदिर परिसर में रात्रि जागरण, पांडव नृत्य और भजन कीर्तन आयोजित हुए। ठंगरधार निवासी विशंबर दत्त डुकलान की ओर से भंडारा आयोजित हुआ। इस मौके पर उपाध्यक्ष व प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, रविंद्र रावत, बीरेंद्र सिंह नेगी, बीएस नयाल, नरेंद्र सिंह नेगी, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अंतर महाविद्यालयों की फुटबाॅल प्रतियोगिता आज से
पौड़ी। राठ महाविद्यालय पैठाणी में अंतर महाविद्यालयों की बालक व बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता आज (बुधवार) से शुरू होगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि के श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी परिसरों के साथ ही पैठाणी, डीएवी, डीबीएस, एचआईटी के छात्र खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नॉर्थ जोन की टीम के लिए चयनित किया जाएगा। पहले दिन बालक वर्ग के बीच मैच खेले जाएंगे।
-- -- -- -
जनपद में पुलिस ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान
पौड़ी। पुलिस विभाग की ओर से जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत के लिए सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है। एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देशों पर सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि अभियान के तहत प्रमुख मार्गों, जनपद के प्रवेश व निकास मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की जा रही है। बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और बिना सत्यापन रह रहे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियान के तहत डबल हेलमेट के लिए जागरूकता और शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- --
मुकेश