{"_id":"6afe9711581c7fae6b0cf884","slug":"video-nainitals-185th-birthday-celebrated-with-great-enthusiasm-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नैनीताल का 185वां जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नैनीताल का 185वां जन्मदिन
नैनीताल में विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों की ओर से बुधवार को नैनीताल का 185वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी ने कहा हैप्पी बर्थडे नैनीताल और 24 से अधिक केक काटे गए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
डीएसए मैदान में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह और ईशा साह ने केक काटकर उत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर प्रो. ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे, गोपाल रावत, आशा शर्मा, नीलू एलहंस, ज्योति ढौंडियाल, डीएन भट्ट, भगवत रावत, दया किशन पोखरिया, विमल चौधरी, राजेंद्र मनराल, विक्रम राठौर, नासिर, जयंत उप्रेती, अभिजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
100 बच्चों को पानी की बोतल और जरूरतमंदों को 140 कंबल बांटे
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, हेमंत बिष्ट, इमरान, भुवन बिष्ट, विनीता चौधरी, ज्योति मेहरा, ममता जोशी, हेमंत मर्तोलिया, केसी सुयाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 100 स्कूली बच्चों को स्टील की पानी की बोतलें और 140 जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।