Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand High Court strict on existence of Van Rawat-Van Raji tribe

नैनीताल: वन रावत-वन राजि जनजाति के अस्तित्व पर हाईकोर्ट सख्त, जानकारों की कमेटी गठित; मांगी रिपोर्ट

Thu, 19 Nov 2026 12:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 19 Nov 2026 12:25 PM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने वन रावत और वन राजि जनजाति के अस्तित्व पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी समस्याओं के निदान के लिए सर्वे कर चुके जानकारों की कमेटी गठित की है। 

विज्ञापन
Uttarakhand High Court strict on existence of Van Rawat-Van Raji tribe
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड की वन रावत और वन राजि जनजाति का अस्तित्व खतरे में होने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद उनकी समस्याओ का निदान करने के लिए इस क्षेत्र में सर्वे कर चुके जानकर लोगों की एक कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी में कोर्ट ने उन लोगों को शामिल किया गया है जिनके द्वारा इस क्षेत्र में जाकर उनका गहन अध्ययन किया है। कोर्ट ने कमेटी में उस एकमात्र छात्र को भी शामिल किया हैं जो अपनी जनजाति का एक मात्र पढ़ा लिखा छात्र है। जो कि डीएसबी कैंपस नैनीताल से फॉरेस्ट्री विभाग से बीएससी कर रहा हैं। कोर्ट ने कहा है कि वह उस क्षेत्र से जुडी समस्त समस्याओ से कमेटी के अन्य सदस्यों को अवगत कराए। कोर्ट ने कमेटी से कहा है कि इस संबंध में वे पहले अपनी एक प्राथमिक रिपोर्ट छह सप्ताह के भीतर कोर्ट में पेश करें।

विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को अवगत कराया गया कि यह जाति अपने अस्तित्व खोने के कगार पर है। अगर समय रहते इन्हे मुख्य विकास की धारा से नहीं जोड़ा जाता हैं तो ये इनका अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। इसलिए इनकी जरूरी समस्याओ का समाधान किया जाए और उनको विकास की मुख्य धारा में लाकर उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed