{"_id":"6b0509d601b07eb3c202117c","slug":"video-thousands-of-devotees-took-dip-in-gomti-and-at-chakratirth-in-sitapur-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में गोमती और चक्रतीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुबह से शुरू रहा स्नान-दान का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में गोमती और चक्रतीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुबह से शुरू रहा स्नान-दान का सिलसिला
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर सीतापुर के नैमिषारण्य में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आदि गंगा गोमती के राजघाट, चक्रतीर्थ और देवदेवेश्वर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सोमवार भोर 5 बजे से ही घाटों पर हर-हर गंगे और जय गोमती मैया के जयकारे गूंजने लगे। स्नान के साथ ही दान-पुण्य का सिलसिला भी शुरू हो गया।
श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद घाटों पर बैठे पुरोहितों को यथाशक्ति अन्न, दक्षिणा और वस्त्र दान किए। महिलाओं ने तुलसी पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा का विशेष महत्व है।
स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी मंदिर, बाबा भूतेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, व्यास गद्दी, कालीपीठ, सूत गद्दी, बालाजी मंदिर, देवपुरी, देवदेवेश्वर और त्रिशक्ति धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। पर्व को लेकर तीर्थ नगरी में दिनभर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।