Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young athletes show their mettle, win medals

Sitapur News: नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते पदक

Tue, 24 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 24 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Young athletes show their mettle, win medals
सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय जनपदीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के प्राथमिक स्तर की एथलेटिक्स, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 19 विकासखंडों के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही और जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का आगाज किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और खेल ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि जिले के 19 विकासखंडों से आए बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत करने और अपनी उपलब्धियों से जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। डीएम प्रथमेश कुमार ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपने प्रदर्शन से सीतापुर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान 100 और 200 मीटर दौड़ के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता के दौरान हुई 100 मीटर की दौड़ के बालक वर्ग में आदर्श प्रताप राजपूत (परसेंडी) प्रथम, रिहान (रेउसा) द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में सायमा (महमूदाबाद) प्रथम व मानसी अवस्थी (रेउसा) द्वितीय रहे। इसी तरह 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मोहम्मद अजीम (परसेंडी) प्रथम, अनुज (महोली) द्वितीय, करन (बिसवां) तृतीय व बालिका वर्ग में असर (महमूदाबाद) प्रथम, विश्व (द्वितीय स्थान), राधा (खैराबाद) तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बिसवां प्रथम व परसेंडी द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में रेउसा प्रथम व हरगांव दूसरे स्थान पर रहा।

विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का संयोजन जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा और लौंग श्री यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed