{"_id":"6b069450dce5d670580b4741","slug":"video-waiting-for-connection-slows-down-png-supply-in-rae-bareli-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में कनेक्शन के इंतजार में धीमी हो गई पीएनजी की लौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में कनेक्शन के इंतजार में धीमी हो गई पीएनजी की लौ
रायबरेली में घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाने के दावों और जमीनी हकीकत में अंतर है। 9050 किचेन तक पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन 3656 घरों में ही पीएनजी का आपूर्ति हो सकी। कनेक्शन के इंतजार में पीएनजी की लौ धीमी है। जिन घरों में आपूर्ति हो भी रही है, वहां भी आपूर्ति इतनी धीमी है कि भोजन पकाने में गृहणियों में पसीना बहाना पड़ रहा है। पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। सिक्योरिटी धनराशि जमा कर दी, लेकिन मीटर चालू होने में देरी हो रही है।
खाड़ी युद्ध की वजह से पनपे तेल और गैस संकट से निपटने के लिए आठ माह पहले ही पीएनजी की आपूर्ति शुरू करने का काम तेज हुआ। भविष्य में ऐसे संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) पर निर्भरता कम कर पीएनजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए शहर में हरदासपुर में पीएनजी का डिपो स्थापित कराया गया। चकदौलताबाद में भी डिपो तैयार कराया गया है। अब तक 9050 घरों तक पीएनजी की पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन 2656 घरों तक ही आपूर्ति बहाल हो सकी। कनेक्शन के पेच के चक्कर में उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।