Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Salaries of 33 BLOs withheld for zero data entry

Raebareli News: शून्य फीडिंग वाले 33 बीएलओ का वेतन रोका

Wed, 25 Nov 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 33 BLOs withheld for zero data entry
बाराबंकी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं को जोड़ने के काम में लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। अभियान की समीक्षा में 33 मतदान स्थलों पर फार्म-छह की ऑनलाइन फीडिंग शून्य मिली है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान इन बूथों पर एक भी नए मतदाता का आवेदन ऑनलाइन दर्ज नहीं किया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए 33 बीएलओ का वेतन रोक कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षामित्र, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, राजस्वकर्मी और अन्य विभागों के कर्मचारी बीएलओ शामिल हैं। बंकी, देवा, नगर क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों के मतदान स्थलों पर फार्म-छह की प्रगति शून्य दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ ही ऐसे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने हैं, जिनका नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं है।


इन मतदान स्थलों पर शून्य रही फीडिंग
प्राथमिक विद्यालय भनौली, मदारपुर, शुक्लाई, सराय बुधेड़ी, बरौली, जाटा, कुरखिला, दौलतहारा, अच्छरीपुरवा, टाईकला, महरौंड, सरैंया, सिदवाही, बाबू ओएन शुक्ल स्मारक, आनंद बिहार कान्वेंट इंटर कॉलेज, रामसेवक इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग, एसआरएम पब्लिक स्कूल, सुभाष प्राथमिक विद्यालय, नवीन भवन, मऊजानिपुर, सेंट्रल एकेडमी स्कूल आवास, जगनेहटा, मनेरा, मिहुरा, कमरखा रसूलपुर, गदिया, गोकुलपुर, पीरबटावन, कैथी, माती, जलालपुर, चंदौली सहित 33 मतदान केंद्र हैं।




क्या कहते हैं बीएलओ और ग्रामीण
मदारपुर मजरे अवशेरगढ़ की बीएलओ भावना वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बगैर ट्रेनिंग के मुझे बीएलओ बना दिया। शनिवार, रविवार बूथ पर बैठे। तीन फाॅर्म भरे थे। ड्यूटी नगर पंचायत टिकैतनगर की जनगणना में लगा दी गई है। जो विद्यालय से 15 किलो मीटर दूर है । ऐसे में कैसे काम होगा। कुर्सी के लौहरा में मुशीर, फुलवारी के मो. हारिफ ने बताया कि उनके गांव में बीएलओ नहीं आए हैं, इसलिए फॉर्म छह नहीं भर पाए हैं। यही हाल मसौली के गांवों का है। बांसा बूथ संख्या 52 के बीएलओ गिरीश चंद्र ने बताया कि फाॅर्म भरे गए हैं, लेकिन नेटवर्क की समस्या से अपलोड नहीं हो पाए हैं। रफी मेमोरियल प्राइमरी के केके रोहिला ने बताया कि चार फॉर्म भरे हैं लेकिन नेटवर्क समस्या है।


बूथों की लगातार निगरानी चल रही है। एसडीएम, विभागीय अधिकारियों की ओर से माॅनीटरिंग हो रही है। तीन स्तर पर जांच हो रही है। इसमें ग्राम संगठन समिति, ब्लाक और जिले स्तर पर कमेटी है। अब तक 29 हजार से अधिक फॉर्म-छह भराए जा चुके हैं।
निरंकार सिंह, अपर जिला अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article