{"_id":"6b002b6143b7fcb23201f572","slug":"video-from-casting-vote-to-checking-slip-process-was-explained-on-evm-in-bahraich-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में वोट डालने से लेकर पर्ची देखने तक, ईवीएम पर समझाई गई प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में वोट डालने से लेकर पर्ची देखने तक, ईवीएम पर समझाई गई प्रक्रिया
बहराइच में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की छह तहसीलों में ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदान अभ्यास शुरू कराया गया है। महसी, सदर, कैसरगंज, मिहींपुरवा, पयागपुर और नानपारा तहसील मुख्यालयों पर इसके लिए अलग कक्ष तैयार किए गए हैं। इन कक्षों में ईवीएम और वीवीपैट रखी गई हैं।
मशीनों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कक्षों को सीसी कैमरों से लैस किया गया है। संबंधित उपजिलाधिकारी इनकी सुरक्षा और पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। तहसील मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया समझाने के लिए अभ्यास कराया जा रहा है। मतदान करने वाले लोगों का विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज भी किया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए ईवीएम प्रशिक्षण केंद्र पर ग्रामीणों से मतदान का अभ्यास कराया। दोनों अधिकारियों ने स्वयं ईवीएम पर वोट डालकर वीवीपैट में प्रदर्शित पर्ची से मतदान की पुष्टि की। डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार लोगों को ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। सभी तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम उपलब्ध करा दी गई हैं। प्रशिक्षण में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम के नंबरों की सूची आयोग के साथ सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।