{"_id":"6b0010ad68e59bc42704699d","slug":"video-shimla-funicular-trolley-service-start-next-month-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अगले महीने से शिमला में शुरू हो सकती है फ्यूनिक्युलर ट्रॉली सेवा, शहरवासियों और सैलानियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने से शिमला में शुरू हो सकती है फ्यूनिक्युलर ट्रॉली सेवा, शहरवासियों और सैलानियों को मिलेगी राहत
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:49 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में शहरवासियों और सैलानियों के लिए जल्द ही परिवहन की नई सुविधा शुरू होने जा रही है। अगले महीने से फ्यूनिक्युलर ट्रॉली में सफर करने का मौका मिल सकता है। नगर निगम ने परियोजना का अधिकांश काम पूरा कर लिया है और अब शेष कार्य को तेजी से पूरा करने की तैयारी है।
शुक्रवार को नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली और शेष कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि अगले महीने से ट्रॉली सेवा शुरू की जा सके।
फ्यूनिक्युलर ट्रॉली सेवा शुरू होने से शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए लोगों को सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलेगा। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और सैलानियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
शिमला की भौगोलिक परिस्थितियों और ढलानदार रास्तों को देखते हुए यह परियोजना शहरवासियों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकती है। ट्रॉली के संचालन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम का प्रयास है कि परियोजना से जुड़े शेष निर्माण कार्य, तकनीकी प्रक्रियाएं और आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी की जाएं। इसके बाद ट्रॉली का संचालन शुरू किया जाएगा।
परियोजना पूरी होने के बाद शिमला में परिवहन सुविधा के साथ पर्यटन को भी नया आकर्षण मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।