Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Those who spoke of stopping the *katha* have received a befitting reply from the nation and the state

राजाभैया बोले : बाबा बागेश्वर की कथा रोकने की बात करने वालों को देश-प्रदेश ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 20 Nov 2026 01:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 01:24 PM IST
सार

राजनीति का सबसे आसान काम लोगों को बांटना और सबसे कठिन काम उन्हें एकजुट करना है। आज भी राजनीतिक दल फूट डालो और शासन करो की नीति पर चल रहे हैं। हिंदुओं को जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। यह आह्वान जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने रामकथा के अंतिम दिन किया।

विज्ञापन
Those who spoke of stopping the *katha* have received a befitting reply from the nation and the state
विधायक राजाभैया और बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

कुंडा के बेंती राजमहल में चल रही श्री रामकथा के अंतिम दिन शुक्रवार को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जात-पात का भेदभाव मिटाकर सभी को एक साथ आना होगा। सबसे आसान काम लोगों को तोड़ना और उनमें फूट पैदा करना है, जबकि सबसे कठिन काम उन्हें एकजुट करना है। आज भी राजनीतिक दल फूट डालो और शासन करो की राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि जब कथा नहीं होने देने की बात कही गई थी, तब पूरे देश और प्रदेश के लोगों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश नहीं, बल्कि भारत है। बागेश्वर बाबा को उत्तर प्रदेश में घुसने नहीं देने की बात कही गई थी। रामकथा में तीन-चार हेलीकॉप्टर से वीवीआईपी आते रहे हैं। हम चाहते तो बागेश्वर बाबा को भी हेलीकॉप्टर से ला सकते थे, लेकिन हम देखना चाहते थे कि उन्हें कौन रोकता है। इसलिए प्रयागराज से बाबा बागेश्वर को लेकर आए।
विज्ञापन


राजा भैया ने कहा कि वे हिंदुओं को एकजुट करने और जात-पात का भेदभाव खत्म करने की बात करते हैं। यही वजह है कि कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ लोग नहीं चाहते कि हिंदू एकजुट हों। उन्होंने कहा कि भारत के हर जनपद में रामकथा का आयोजन किया जाएगा। भारत हिंदू राष्ट्र बने, यह हमारी कामना है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना हम सभी का धार्मिक कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रामकथा के सफल आयोजन में जुटे स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि अंगद दल, हनुमान दल और जामवंत दल के रूप में स्वयंसेवकों को तीन श्रेणियों में बांटा गया था। सभी ने पूरी मेहनत और समर्पण से अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसी का परिणाम रहा कि कथा का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।

सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया। जिन लोगों को कोई नहीं पूछता, वे सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करते हैं और अपनी पहचान छिपाकर ऐसा करते हैं।

अंतिम दिन की कथा में पहुंचे कई वीवीआईपी

कुंडा में चल रही बाबा बागेश्वर की श्री रामकथा में अंतिम दिन शुक्रवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, दिल्ली सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी, विधायक पूजा पाल सहित तमाम वीवीआईपी पहुंचे और बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed