{"_id":"6b054b9e8c2f6af48e004f04","slug":"video-guru-nanak-dev-prakash-parv-celebration-in-shimla-gurudwaras-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में धूमधाम से मनाया श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में उमड़ी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में धूमधाम से मनाया श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में उमड़ी संगत
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:02 PM IST
Link Copied
राजधानी के पुराना बस अड्डा गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिमला में विशेष कार्यक्रम का आयोजित किए गए। सुबह से ही गुरुद्वारे में प्रभात फेरी, नितनेम, आसादी वार का कीर्तन और गुरबाणी पाठ किया गया। यहां दोपहर में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम सुबह 4:00 बजे से शुरू हुआ जो शाम तक चलेगा। इसके बाद संगत को गुरु का अटूट लंगर बरताए गए। इस अवसर पर छोटा शिमला और बालूगंज गुरुद्वारा में भी प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन किए गए। वहां भी कीर्तन दरबार और लंगर की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। प्रकाश पर्व को लेकर संगत में खास उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन ने संगत से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।