{"_id":"6afeb408d106a3944b0c5296","slug":"video-bharat-mahotsav-rural-india-festival-exhibition-begins-at-the-ridge-maidan-complex-in-shimla-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: शिमला के रिज मैदान परिसर में ग्रामीण भारत महोत्सव की प्रदर्शनी का आगाज, देशभर से 20 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: शिमला के रिज मैदान परिसर में ग्रामीण भारत महोत्सव की प्रदर्शनी का आगाज, देशभर से 20 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण
शिमला के रिज मैदान के पद्मदेव परिसर में ग्रामीण भारत महोत्सव 2026 की प्रदर्शनी का आगाज हो गया है। नाबार्ड शिमला के हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित यह महोत्सव 28 नवंबर तक चलेगा। महोत्सव में 20 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें पूरे प्रदेश के शिल्पकार, बुनकर, महिला किसान और स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं। यह महोत्सव इंटरनेशनल ईयर ऑफ द वुमन फार्मर-2026 को समर्पित है, जिसका थीम है- वुमन फार्मर्स, स्ट्रॉन्गर कम्युनिटीज, ब्राइटर टुमॉरो। प्रदर्शनी में हिमाचल के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं। यहां कुल्लू शॉल, किन्नौरी टोपी, चंबा चप्पल, चंबा रुमाल, कांगड़ा पेंटिंग, स्पीति सीबकथॉर्न, किन्नौरी सेब, हिमाचली काला जीरा, चुल्ली तेल और हिमाचली वुड कार्विंग जैसे उत्पाद उपलब्ध हैं। वहीं देश के अन्य राज्यों से गुजरात की कच्छ एम्ब्रॉयडरी, उत्तर प्रदेश के जीआई वुडन टॉयज और मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट स्टोन क्राफ्ट भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। महोत्सव में हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, ऑर्गेनिक उत्पाद, पारंपरिक भोजन, वन उत्पाद और लोक कला-संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक प्रदर्शनी देखने पहुंचे। नाबार्ड का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण उद्यमों को राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना और महिला किसानों को सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानियां ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।