{"_id":"6b03fcea3792fa3e9d0e498f","slug":"video-five-mobile-phones-and-three-chargers-recovered-at-faridkot-modern-jail-cases-registered-against-five-undertrials-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट मॉडर्न जेल में पांच मोबाइल और तीन चार्जर बरामद, पांच हवालातियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट मॉडर्न जेल में पांच मोबाइल और तीन चार्जर बरामद, पांच हवालातियों पर केस दर्ज
फरीदकोट में केंद्रीय मॉडर्न जेल में जेल प्रशासन द्वारा विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान पांच हवालातियों के कब्जे से पांच टच स्क्रीन मोबाइल फोन और तीन चार्जर बरामद किए गए हैं। इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने 5 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में केंद्रीय मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट वीरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने जेल गार्द के साथ मिलकर जेल की अलग-अलग बैरकों की चेकिंग की। इस दौरान पांच हवालातियों तरनतारन निवासी प्रभजीत सिंह,अर्शदीप सिंह, जश्नप्रीत सिंह,लवप्रीत सिंह और अमृतसर निवासी गुरताजबीर सिंह से पांच टच स्क्रीन मोबाइल फोन और तीन चार्जर बरामद हुए।
इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर पांच हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच के लिए सभी हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद उनसे बरामद मोबाइल फोन और चार्जरों के संबंध में पूछताछ की जाएगी तथा यह पता लगाया जाएगा कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इनके जरिए किन लोगों से संपर्क किया जा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।