Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The Police Commissioner conducted surprise inspections of police stations and checkpoints late at night.
{"_id":"6afec2d8ac18e45fa00d4262","slug":"video-the-police-commissioner-conducted-surprise-inspections-of-police-stations-and-checkpoints-late-at-night-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: पुलिस कमिश्नर ने देर रात किया थाने और नाकों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: पुलिस कमिश्नर ने देर रात किया थाने और नाकों का औचक निरीक्षण
शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने देर रात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस थाना कैंट का औचक निरीक्षण किया और थाने के कामकाज, पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय का भी दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस कमिश्नर ने नोवेल्टी चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख नाकों की जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नाकों पर तैनात जवान पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।