{"_id":"6b03e537909bac2dd50e9c44","slug":"video-no-factionalism-in-congress-the-party-is-completely-united-aujla-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, पार्टी पूरी तरह एकजुट : औजला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, पार्टी पूरी तरह एकजुट : औजला
अमृतसर के लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं को निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर हैं तथा आगामी राजनीतिक मुद्दों और रणनीति पर मिलकर विचार कर रहे हैं। औजला ने बताया कि वरिष्ठ नेता सचिन पायलट सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व विधायक ओपी सोनी के निवास पर आयोजित ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में डॉ. राज कुमार वेरका सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में स्थानीय मुद्दों और सरकार की नीतियों पर चर्चा हुई।
अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के कांग्रेस को लेकर दिए बयान पर औजला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि धालीवाल पहले कांग्रेस में रह चुके हैं और पार्टी की मजबूती से परिचित हैं। औजला ने चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने पर धालीवाल बिना सुरक्षा के जनता के बीच जाकर देखें, उन्हें लोगों के रुख का अंदाजा हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अजनाला में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते औजला ने अजनाला, अमृतसर, जंडियाला, मजीठा और डेरा बाबा नानक में गैंगस्टरों के दबदबे का आरोप लगाया। टिकट दावेदारी पर उन्होंने कहा कि हर हलके में चार-पांच दावेदार होना लोकतंत्र की खूबसूरती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को टिकट के लिए आवेदन करने का अधिकार है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।