Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pandit Dhirendra Krishna Shastri head of Bageshwar Dham in pathankot drug-free society

हिंदू-सिखों को अलग न देखें, दोनों की जड़ें एक: पठानकोट पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, दिया सामाजिक एकता का संदेश

Mon, 23 Nov 2026 09:39 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: Nivedita Updated Mon, 23 Nov 2026 09:39 AM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पठानकोट के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। वे लमीनी के मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन करेंगे। 

विज्ञापन
Pandit Dhirendra Krishna Shastri head of Bageshwar Dham in pathankot drug-free society
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : संवाद

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पंजाब में सामाजिक एकजुटता, धार्मिक स्वतंत्रता और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी फूट और भेदभाव के बजाय सम्मान, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू और सिख समुदायों को एक-दूसरे से अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए। दोनों की एकता ही पंजाब की पहचान है। दोनों की जड़ें, परंपराएं और सांस्कृतिक भावनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सिख गुरुओं के योगदान और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महानता का उल्लेख करते हुए गुरु परंपरा के प्रति सम्मान और श्रद्धा बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रवास पर पठानकोट पहुंचे शास्त्री के ठहरने की व्यवस्था पड्डियां लाहड़ी में की गई है। आगामी तीन दिन तक लमीनी स्थित मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रलोभन से धर्मांतरण रोकने के लिए कानून की पैरवी
धर्मांतरण के मुद्दे पर शास्त्री ने कहा कि किसी को आर्थिक लाभ, लालच या अन्य प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित नहीं किया जाना चाहिए। समाज को इस विषय पर सतर्क रहने की जरूरत है। पंजाब में नशे की समस्या पर उन्होंने कहा कि युवाओं में सकारात्मक सोच और जीवन के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed