{"_id":"6b002fed25f8a0e1c0049038","slug":"video-baby-khan-hina-announces-end-of-marital-relationship-in-lucknow-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बेबी खान हिना ने की वैवाहिक संबंध खत्म करने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बेबी खान हिना ने की वैवाहिक संबंध खत्म करने की घोषणा
राजधानी लखनऊ में एक महिला ने अपने वैवाहिक संबंध खत्म करने के लिए खुद ही घोषणा कर दी। बेबी खान हिना ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कुरआन में मिले अधिकार का हवाला देते हुए पति वस्सन खान से निकाह खत्म करने का एलान किया। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को रजिस्टर्ड डाक से पति को खुलानामा भेज दिया है। उनका दावा है कि खुला के लिए न तो पति की सहमति जरूरी है और न ही किसी मौलवी की मंजूरी। महिला ने इसके समर्थन में कुरआन की सूरह अल-बकरह की आयत 229, सहीह बुखारी की हदीस और ऐतिहासिक दस्तावेजों का हवाला दिया।
बेबी खान हिना के मुताबिक, उनका निकाह सात अप्रैल 2019 को हुआ था। वैवाहिक जीवन में परेशानियों के चलते उन्होंने अलग होने का फैसला किया। उनका कहना है कि पति को सुलह और मध्यस्थता के लिए चार जुलाई और सात अगस्त 2026 को रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजे गए थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने अपने शरई अधिकार का इस्तेमाल करते हुए खुला की घोषणा की।
प्रेसवार्ता में शोधार्थी, लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता नाइशा हसन और नवाबउद्दीन ने बताया कि कुरआन की सूरह अल-बकरह की आयत 229 में पति-पत्नी के बीच संबंध बनाए रखना संभव न होने की स्थिति में महिला को कुछ प्रतिफल देकर विवाह से अलग होने का अधिकार दिया गया है। इसके अलावा सहीह बुखारी में हजरत साबित इब्न कैस की पत्नी के खुला लेने का उदाहरण भी मिलता है। उन्होंने 1947 के सीतापुर के एक मामले और प्रिवी काउंसिल के फैसले का भी हवाला दिया।
वक्ताओं ने कहा कि खुला के लिए महिलाओं को धार्मिक संगठनों के चक्कर लगाने और अनावश्यक शुल्क देने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने केरल और तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसलों का भी उल्लेख किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।